महाराष्ट्र : बुलढाणा में 16 मजदूरों को लेकर जा रहा टिपर ट्रक पलटा, 13 लोगों की मौत- 2 घायल
मुंबई : महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में आज यानी शुक्रवार को बहुत बड़ा हादसा हुआ है। बुलढाणा जिले में 16 मजदूरों को लेकर जा रहा एक टिपर ट्रक पलट गया| बुलढाणा में समृद्धि राजमार्ग परियोजना के लिए मजदूरो…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
महाराष्ट्र : बुलढाणा में 16 मजदूरों को लेकर जा रहा टिपर ट्रक पलटा, 13 लोगों की मौत- 2 घायल | फ़ोटो: TVL News
मुंबई : महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में आज यानी शुक्रवार को बहुत बड़ा हादसा हुआ है। बुलढाणा जिले में 16 मजदूरों को लेकर जा रहा एक टिपर ट्रक पलट गया| बुलढाणा में समृद्धि राजमार्ग परियोजना के लिए मजदूरों को ले जा रहे वाहन के पलट जाने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है|
जानकारी के अनुसार, सिंदखेराजा तहसील के तढेगाव के पास समृद्धि महामार्ग पर एक डंपर पर लोहे की छड़ लदी हुई थीं|
बताया जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से डंपर सड़क पर फिसल कर पलट गया| इसके कारण इसमें सवार 16 मजदूर दब गए| हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी के 5 ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया|
बुलढाणा के ज़िला कलेक्टर एस राममूर्ति ने बताया,'बुलढाणा ज़िले में हुए सड़क हादसे में 13 मज़दूरों की मृत्यु हो गई है। "ट्रक में 16 मज़दूर जा रहे थे। हादसे में 2 लोग घायल हो गए जिन्हें जालना के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।"
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 20 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।