मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोंडा में 'कागज' फिल्म की तरह जिंदा युवक बना मृतक: 5 साल से पीड़ित शख्स खुद को कागज में जिंदा साबित करने लगा रहा है सरकारी दफ्तरों के चक्कर, डीएम ने दिए जांच के आदेश

गोंडा: खबर गोंडा से है जहाँ एक और जिले में कागज' फिल्म की तरह खुद को जिंदा साबित करने के लिए ठोकरें खा रहे व्यक्ति का मामला सामने आया। जिंदा युवक श्रीराम तिवारी को फिल्मी तर्ज पर विभाग ने मृतक घोषित…

गोंडा में 'कागज' फिल्म की तरह जिंदा युवक बना मृतक: 5 साल से पीड़ित शख्स खुद को कागज में जिंदा साबित करने लगा रहा है सरकारी दफ्तरों के चक्कर, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोंडा में 'कागज' फिल्म की तरह जिंदा युवक बना मृतक: 5 साल से पीड़ित शख्स खुद को कागज में जिंदा साबित करने लगा रहा है सरकारी दफ्तरों के चक्कर, डीएम ने दिए जांच के आदेश — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से है जहाँ एक और जिले में कागज' फिल्म की तरह खुद को जिंदा साबित करने के लिए ठोकरें खा रहे व्यक्ति का मामला सामने आया। जिंदा युवक श्रीराम तिवारी को फिल्मी तर्ज पर विभाग ने मृतक घोषित कर उसकी जमीन को दूसरे के नाम पर वरासत कर दिया गया है। अब पीड़ित जिंदा युवक श्रीराम तिवारी करीब 5 साल से खुद को कागज में जिंदा करने के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं..



लेकिन अधिकारी है कि मानने को तैयार ही नहीं झंझरी ब्लॉक के रामनगर तरहर के रहनेे वाले श्री राम तिवारी बीते 5 सालों से अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं| लेकिन अधिकारी उनके जिंदा होने की बात मानने को तैयार ही नहीं मौजूदा ग्राम पंचायत अधिकारी ने खेल करते हुए परिवार रजिस्टर में उनको मुर्दा कर दिया और उन्हीं के आधार पर लेखपाल ने भी उनकी जमीन को दूसरे के नाम प बैनामा कर दिया वहीअब पूरे मामले में जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।





वीओ_1 - जिनको आप तस्वीरों में देख रहे हैं वह हाथ में कागजी लिए कोई भूत नहीं जबकि जिंदा एक शख्स है जो खुद को जिंदा होने का सबूत पेश कर रहा है गोंडा के झंझरी विकासखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत रामनगर तरहर के तत्कालीन सचिव और लेखपाल ने वर्ष 2017 में कर दिखाया। तत्कालीन सचिव ने राम तिवारी पुत्र गिरजा दत्त तिवारी को जीवित होते हुए भी ग्राम पंचायत के परिवार रजिस्टर में मृत दिखाकर मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया।




तत्कालीन लेखपाल भी एक कदम आगे निकले और उन्होंने पीड़ित की खतौनी में राम गरीब पुत्र गिरजा दत्त निवासी अज्ञात के नाम पीड़ित की ही सारी भूमि वरासत कर डाली। जिसके बाद से ही पीड़ित श्री राम तिवारी पुत्र गिरजा दत्त तिवारी पिछले 5 सालों से अपने को जीवित होने का सबूत दे रहा है। राजस्व एवं विकास खंड के अधिकारी पीड़ित की समस्या का समाधान करने के बजाय उल्टे पीड़ित को ही विभागीय गलतियों का कसूरवार ठहरा रहे हैं। और अधिकारी हैं कि उसको जिंदा मानने को तैयार ही नहीं है। जब सिस्टम के आगे  जिंदा व्यक्ति अपने उम्मीदों का दम तोड़ रहा हो तो फिर ऐसे मुर्दा सिस्टम के आगे आखिर कोई कब तक परिक्रमा करते रहेगा।



वीओ_2 - वही पीड़ित श्री राम तिवारी का कहना है कि मेरे पिता चौबेपुर के निवासी थे रामनगर में हमारी खेती थी वहां से मेरा मृतक परिवार रजिस्टर बनवाया गया मुझे मृतक दिखाकर मेरी जमीन को रामगरीब के नाम वरासत कर दी गई है। हमारे भाई द्वारा लेखपाल व सिगरेक्टरी से करवाया गया है। मैं जिंदा हूं लेकिन मुझे प्रशासन ने मुर्दा दिखाकर मेरी जमीन दूसरे के नाम वरासत कर दिया।मैंने कई जगह शिकायत किया है लेकिन कहीं सुनावई नहीं हुई है।



फाइनल वीओ - वही पुरे मामले पर जिला अधिकारी मार्कण्डेय शाही का कहना है कि ऐसे कई प्रकरण है जिनकी जांच करवाई जा रही है इसमें जो भी कर्मचारी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी यह पुराना प्रकरण है और मीडिया में आने के बाद पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच होती गई है।




रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।