मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

त्रिवेंद्र सिंह रावत की विदाई के बाद तीरथ सिंह रावत ने ली उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

देहरादून: त्रिवेंद्र सिंह रावत की विदाई के बाद तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat ) ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Uttarakhand) पद की शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद और…

त्रिवेंद्र सिंह रावत की विदाई के बाद तीरथ सिंह रावत ने ली उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई
त्रिवेंद्र सिंह रावत की विदाई के बाद तीरथ सिंह रावत ने ली उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई | फ़ोटो: TVL News

देहरादून: त्रिवेंद्र सिंह रावत की विदाई के बाद तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat ) ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Uttarakhand)  पद की शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई| उन्हें बीजेपी विधायक दल की बैठक में पार्टी का नेता चुना गया था| तीरथ सिंह रावत वर्तमान में पौड़ी गढ़वाल से सांसद हैं और पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं|



उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद पीएम मोदी ने तीरथ सिंह रावत को बधाई दी। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा,  तीरथ सिंहरावत को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए बधाई। उनके पास व्यापक प्रशासनिक और सांगठनिक अनुभव है। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में राज्य लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।”



देहरादून में शपथ समारोह में मौजूद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह  ने कहा,''हम सब तीरथ सिंह रावत को बधाई देने आए हैं। उन्हें हमारी शुभकामनाएं हैं। एक साल का जो वक्त उन्हें मिला है उसका अच्छे से जनता के लिए इस्तेमाल करें। जल्द ही बाकी मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण होगा|




जगत प्रकाश नड्डा ने ट्वीट किया,'देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर तीरथ सिंह रावत जी को शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन मे प्रदेश मे विकास के नए मापदंड स्थापित करेंगे व केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।




रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया,'उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए श्री तीरथ सिंह रावत को हार्दिक बधाई। सार्वजनिक जीवन में उनका लंबा अनुभव रहा है। श्री रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास एवं सुशासन के पथ पर अग्रसर रहे, यही मेरी शुभकामनाएँ हैं। मैं उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूँ।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।