गोंडा: पैसों की डिमांड न पूरी होने पर बेटे ने की कुल्हाड़ी से काटकर पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
गोंडा: खबर गोंडा से है जहां एक कलयुगी बेटे ने पैसों की डिमांड न पूरी होने पर अपने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पिता की हत्या के बाद उसने घटना को लूट का रूप देने के लिए घर के अन्य सदस्यों क…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
गोंडा: पैसों की डिमांड न पूरी होने पर बेटे ने की कुल्हाड़ी से काटकर पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: खबर गोंडा से है जहां एक कलयुगी बेटे ने पैसों की डिमांड न पूरी होने पर अपने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पिता की हत्या के बाद उसने घटना को लूट का रूप देने के लिए घर के अन्य सदस्यों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और पिता के पास रखे 38 हजार रुपये भी अपने बिस्तर के नीचे छिपा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिए जाने का शोर मचाया। हालांकि लूट व हत्या की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चंद घटे के भीतर हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर इस वारदात का खुलासा कर दिया।
हत्या की यह सनसनीखेज वारदात कोतवाली नगर क्षेत्र के दत्तनगर विसेन गाँव की है। यहां के रहने वाले बुजुर्ग ईश्वरदीन कुछ दिन पहले बैंक से रुपये निकालकर लाए थे। इस रुपये को उसका बेटा सुकई टैंपो खरीदने के लिए मांग रहा था लेकिन ईश्वरदीन रुपये देने को तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर सुकई अपने पिता ईश्वरदीन से नाराज था।
मंगलवार की रात उसने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और उसके पास रखे 38 हजार रुपये ले जाकर अपने बिस्तर के नीचे छिपा दिया। घटना को लूट का स्वरूप देने के लिए हत्यारे बेटे ने घर के अन्य सदस्यों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद उसने अपने चाचा को फोन से बदमाशों द्वारा लूट किए जाने व पिता की हत्या किए जाने की सूचना दी।
परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची और सुकई से पूछताछ की तो हत्या व लूट की सूचना संदिग्ध दिखाई पड़ी। सुकई से जब पुलिस ने कड़ाई की तो वह टूट गया और पिता की हत्या किए जाने की बात स्वीकार कर ली। हत्यारे बेटे की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व 38 हजार रुपये भी सुकई के कमरे से बरामद कर लिया। पुलिस सुकई को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 3 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।