मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोंडा: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन चुनाव में कैलाश नाथ वर्मा जिला अध्यक्ष व तेज प्रताप सिंह जिला महामंत्री निर्विरोध चुने गए

गोंडा: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला और तहसील स्तरीय कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर चुनाव संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष, महामंत्री कोषाध्यक्ष,महामंत्री पद पर निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। जबकि जिला उपा…

गोंडा: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन चुनाव में कैलाश नाथ वर्मा जिला अध्यक्ष व तेज प्रताप सिंह जिला महामंत्री निर्विरोध चुने गए
गोंडा: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन चुनाव में कैलाश नाथ वर्मा जिला अध्यक्ष व तेज प्रताप सिंह जिला महामंत्री निर्विरोध चुने गए — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला और तहसील स्तरीय कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर चुनाव संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष, महामंत्री कोषाध्यक्ष,महामंत्री पद पर निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। जबकि जिला उपाध्यक्ष और प्रचार मंत्री पद पर मतदान प्रक्रिया से पदाधिकारी चुने गए।तहसील स्तरीय कार्यकारिणी हेतु चारों तहसीलों में सभी पदों पर निर्वाचन निर्विरोध तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी एसपी मिश्र और अंचल श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न चुनाव में विविध प्रक्रिया अपनाते हुए मतदान की घोषणा की गई।




नामांकन और वापसी उपरांत जिला अध्यक्ष पद पर कैलाश नाथ वर्मा, महामंत्री पद पर तेज प्रताप सिंह व कोषाध्यक्ष पद पर उमेश प्रताप मिश्र निर्विरोध निर्वाचित हो गए। जिला मंत्री पद पर जगतराम अग्रवाल, योगेश पांडेय, श्याम प्रकाश तिवारी,धीरेंद्र सिंह बिसेन चुने गए। जिला उपाध्यक्ष सदर पद पर मतदान प्रक्रिया से राहुल तिवारी वहीं कई तहसीलों पर  निर्विरोध जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश मिश्र, प्रदीप गुप्ता,तथा रुद्रेश प्रताप सिंह चुने गए वहीं जिला प्रचार मंत्री पद पर चुनाव होने के बाद अमित पाण्डेय निर्वाचित किए गए।





 इसी तरह सदर तहसील में ओम चन्द्र शर्मा अध्यक्ष, दिलीप कसौधन उपाध्यक्ष,हरीश चंद्र गुप्ता कोषाध्यक्ष,कृष्ण कुमार यादव मंत्री पद पर निर्विरोध चुने गए। कर्नलगंज तहसील में लखन लाल शुक्ला अध्यक्ष,सचिन रस्तोगी उपाध्यक्ष,अनिल द्विवेदी कोषाध्यक्ष और चंद्रशेखर पांडेय मंत्री पद पर चुने गए। 



तरबगंज तहसील में अखिलेश तिवारी अध्यक्ष, प्रदीप यादव उपाध्यक्ष, घनश्याम जायसवाल कोषाध्यक्ष, संजीव पांडेय मंत्री पद पर ,इसी तरह मनकापुर तहसील में सुधांशु गुप्ता अध्यक्ष,अशफाक आलम उपाध्यक्ष,श्याम बाबू कमल को कोषाध्यक्ष और यज्ञ नारायण मिश्र मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।चुनाव के दौरान सदस्य अतुल कुमार यादव,पंकज तिवारी,सौरभ श्रीवास्तव,दुर्गा पटेल, सुनील गैर, सहित आदि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।