मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोंडा: घर से मजदूरी करने निकली महिला से दुष्कर्म के बाद मारा चाकू, हालत गम्भीर, आरोपी गिरफ्तार

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां महिलाओं के साथ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो मजदूरी के लिए बाहर निकली महिलाओं की अस्मत लूटने के बाद उन्हे घायल कर फेंक दिया जाता है। कोतवाली देहात क्षेत्र में…

गोंडा: घर से मजदूरी करने निकली महिला से दुष्कर्म के बाद मारा चाकू, हालत गम्भीर, आरोपी गिरफ्तार
गोंडा: घर से मजदूरी करने निकली महिला से दुष्कर्म के बाद मारा चाकू, हालत गम्भीर, आरोपी गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां महिलाओं के साथ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो मजदूरी के लिए बाहर निकली महिलाओं की अस्मत लूटने के बाद उन्हे घायल कर फेंक दिया जाता है। कोतवाली देहात क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां घर से मजदूरी करने निकली एक महिला को चाकुओं से घायल कर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। 



परिजनों ने डायल 112 को सूचना देकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। वहीं पुलिस दुष्कर्म से इंकार कर रही है और इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है। फिलहाल पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 वर्षीय महिला कल दोपहर में घर से मजदूरी करने के लिए निकली थी लेकिन वह मरणासन्न हालत में चिलबिला खत्तीपुर के पास सड़क के किनारे पड़ी हुई मिली। कुछ लोगो ने देखा,तो सूचना कोतवाली देहात की पुलिस को दिया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है। महिला के परिजनों ने बताया कि पीड़िता पत्थर का सिल बट्टा छीनने का कार्य करती है। प्रतिदिन घर से दोपहर में सिल बट्टा छीनने के लिए जाती थी। कल भी दिन में निकली थी लेकिन देर शाम तक घर वापस नही लौटी। खोजबीन शुरू की गई तो वह घायल अवस्था मे पड़ी हुई पाई गई। 



घायल की जेठानी फूल कुमारी ने आरोप लगाया कि गांव के ही रामू ने रेप कर चाकू से घायल कर दिया है। वहीं स्थानीय पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रही हैं। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि रामू नाम के युवक ने चाकू से घायल किया है रिपोर्ट दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।