गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में टिड्डियों का दल पहुंचा चुका है| किसानों के लिए आफत बन चुके टिड्डी दल करनैलगंज तहसील के अंर्तगत भंभुवा इलाके में पहुंच गए हैं। रविवार की शाम करनैलगंज तहसील के अंगर्तग भभुआ आस पास के गावो में पहुचने से हड़कंप मच गया|
टिड्डी दल को भगाने के लिए थाली व ठोल आदि पीटते हुए खेतों से भगाने में जुट गये|गोंडा सीडीओ सहित अन्य अधिकारी रात मे भी छिड़काव करा रहे हैं।
देर शाम तक वह खेतों के ऊपर ही मंडरा रहे थे और फिर फसलों पर हमला बोल दिए। पेड़ों के साथ ही खेतों में लगे धान आदि की फसलों को चट करने लगे हैं। कृषि विभाग ने रसायन के छिड़काव के निर्देश दिए हैं।
बराबंकी जिलें में भी टिड्डी दल ने हमला किया।लोगों ने बर्तन बजाकर टिड्डियों को भगाने की कोशिश की। दोपहर में लखनऊ में टिड्डी दलों के पहुंचने का इनपुट कृषि अफसरों को मिला था।इसके बाद गोंडा जिले में टीमों को सक्रिय किया गया। इसी बीच शाम को करनैलगंज के पचमरी, अहिरौरा, छितौनी, कोनहटा, गुरवलिया, मसौलिया, रामगढ़, फतेहगढ़, नकहरा, गौरा सिंघनापुर, अतरौलिया, टरहटा आदि गांवों में टिड्डी दल के हमले से किसान सहम उठे हैं।
माना जा रहा है कि करोड़ों की संख्या में यह टिड्डी दल किसानों के खेतों को बड़ा नुकसान कर रहे हैं। उप निदेशक कृषि डॉ. मुकुल तिवारी ने बताया कि पहले से ही टिड्डी दलों के आने की आहट मिल गई थी, खेतों में बैठते ही रसायन का छिड़काव करके उन्हे नष्ट किया जाएगा।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव