मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: प्यार में धोखा खाए युवक ने दी जान, सिंचाई विभाग में तैनात महिला जेई से हुआ था प्यार, पीड़ित पिता ने थाने के दी तहरीर

गोंडा: प्यार में धोखा खाए युवक ने गोंडा आकर दी जान| अमेठी में तैनात दीवान के बेटे की गोंडा में संदिग्ध मौत...गोंडा के सिंचाई विभाग में बेटे मनीष ने दी जान|जेई शालिनी यादव से प्यार में धोखा मिलने पर ब…

गोंडा: प्यार में धोखा खाए युवक ने दी जान, सिंचाई विभाग में तैनात महिला जेई से हुआ था प्यार, पीड़ित पिता ने थाने के दी तहरीर
गोंडा: प्यार में धोखा खाए युवक ने दी जान, सिंचाई विभाग में तैनात महिला जेई से हुआ था प्यार, पीड़ित पिता ने थाने के दी तहरीर — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  प्यार में धोखा खाए युवक ने गोंडा आकर दी जान| अमेठी में तैनात दीवान के बेटे की गोंडा में संदिग्ध मौत...गोंडा के सिंचाई विभाग में बेटे मनीष ने दी जान|



जेई शालिनी यादव से प्यार में धोखा मिलने पर बेटे ने दी जान...बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर मौत को लगाया गले| बेहोशी की हालत में बेटे को एंबुलेंस ले गई अस्पताल|



जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई बेटे मौत.........सिंचाई विभाग में तैनात जेई शालिनी यादव से हुआ था प्यार| फैजाबाद में रह कर एसआई की तैयारी कर रहा था बेटा मृतक मनीष|



पिछले दिनों फैजाबाद में एक ही मकान में रह रहे थे दोनों...हाल ही में फैजाबाद से गोंडा हुआ था जेई शालिनी यादव का तबादला| पीड़ित पिता ने जेई शालिनी यादव के खिलाफ थाने के दी तहरीर|गोंडा जिले के सिंचाई विभाग कॉलोनी का पूरा मामला।




वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है,''.सिंचाई विभाग में तैनात महिला जेई (शालिनी यादव) ने 10 फरवरी को पुलिस को शिकायत दी थी कि,'उन्हें (शालिनी यादव) किसी नंबर से बार -बार फोन आ रहा है और परेशान किया जा रहा है| महिला ने युवक पर अस्लिल SMS, गन्दी फोटो भेजने व वीडियो को मोब करके बदनाम करने के प्रयास का आरोप लगाया गया था, जिसके तहत FIR दर्ज की गई थी| FIR में युवक (मनीष कुमार राय ) को आरोपी बनाया गया था| युवक की मौत के बाद आज मृतक के परिजनों द्वारा महिला के खिलाफ आरोप लगाया गया है,कि युवक को जहर खिलाकर मार दिया गया है|



पुलिस ने बताया ,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया जा रहा है|मामले में केस दर्ज कर लिया गया है| जाँच जारी है|




बता दें कि,''मृतक मनीष के पिता सुरेन्द्र नाथ राय जनपद अमेठी के थाना गौरीगंज में नियुक्त है|  सुरेन्द्र नाथ राय बलिया जनपद के हल्दी थाना के रेपुरा गाँव के निवासी है| उन्होंने अपने तहरीर में बताया कि,''हमारा पूरा परिवार फैजाबाद शहर में कमरा लेकर रहता है| मेरे कमरे के बगल में जल निगम की जेई सालिनी यादव  रहती थी|  जिसका मोबाइल..  8090....23.. है। मेरा लडका मनीष कुमार राय सहायक निरीक्षक तैयारी कर रहा था| इस दौरान मनीष को सालिनी यादव अपने साथ सामान लेने लेकर जाती थी.. धीरे धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी| 




पीड़ित पिता ने आगे बताया,''सालिनी यादव फोन पर प्यार भरी बाते और शादी की बाते करने लगी थी| मेरा लडका शर्म के के कारण मुझे या मेरे परिवार को नही बताया | सन् 2019 में JE सालिनी यादव का स्थानांतरण गोण्डा मे सिंचाई विभाग में हो गया| स्थानांतरण के बाद' सालिनी यादव द्वारा मेरे लड़के को कई बार गोण्डा आने को कहा| और वह आए दिन वह बहाने बनाकर बुलाती थी| मेरा लडका कई बार सालिनी यादव से मिला| लेकिन हमें इसकी जानकरी नहीं थी|




पीड़ित पिता ने बताया,''हमें इसकी जानकरी 2021 जनवरी में हुई| 13 फरवरी 2021 लगभग 4 बजे मेरी बेटी पूजा ने फोन किया और बताया मनीष काफी देरे से घर से निकले है और उनका फोन बंद बता रहा है| जिसके बाद हमने भी कई फोन बार किया जोकि बंद बता रहा है था| बाद में एक व्यक्ति द्वारा फोन कर बताया गया कि आपका लड़का मनीष गोंडा जिले के सिंचाई विभाग कॉलोनी में बेहोशी के हालत में पड़ा है| जिसको 108 एम्बुलेंस द्वारा मेरे लड़के को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया| जब हम जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर द्वारा बताया गया अपके  लड़के मौत हो चुकी है|





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।