मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोंडा: मदरसे मे शिक्षक भर्ती व वेतन भुगतान के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 3 अफसरों समेत 14 लोगों के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी का केस दर्ज

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां मदरसे मे शिक्षक भर्ती व वेतन भुगतान के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि 24 वर्ष पहले वर्ष 1996 में मदरसा प्रबंधक ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अफसरों व लिपि…

गोंडा: मदरसे मे शिक्षक भर्ती व वेतन भुगतान के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 3 अफसरों समेत 14 लोगों के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी का केस दर्ज
गोंडा: मदरसे मे शिक्षक भर्ती व वेतन भुगतान के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 3 अफसरों समेत 14 लोगों के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी का केस दर्ज — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां मदरसे मे शिक्षक भर्ती व वेतन भुगतान के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि 24 वर्ष पहले वर्ष 1996 में मदरसा प्रबंधक ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अफसरों व लिपिक से मिलीभगत कर 6 फर्जी शिक्षकों की भर्ती कर ली और वेतन के तौर पर उन्हे करोड़ों रुपये का भुगतान भी कर दिया गया। 




मदरसे के ही एक शिक्षक ने इस पूरे फर्जीवाड़े की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी थी और कार्रवाई की मांग की थी। 24 वर्ष पहले मदरसे में हुए इस भर्ती फर्जीवाड़े पर सीएम कार्यालय के आदेश के बाद नवाबगंज थाने में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तीन अफसरों समेत 14 लोगों के खिलाफ सरकारी धन के गबन व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस फर्जीवाड़े मे FIR दर्ज होने के बाद अल्पसंख्यक विभाग मे हड़कंप मचा है। वहीं पुलिस ने इस मामले मे नामजद किए गए लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है।




मदरसे में शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े का यह पूरा मामला नवाबगंज के मदरसा हनीफिया हिदायतुल उलूम का है जहां 24 वर्ष पहले वर्ष 1996 में मदरसे के प्रबंधक ने तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व लिपिक से साठगांठ कर 6 फर्जी शिक्षकों की भर्ती कर ली। उस समय मदरसे मे कार्यरत शिक्षकों ने विरोध किया तो उन्हे मदरसे से हटा दिया गया। यहीं के शिक्षक को करीम ने इसकी शिकायत अफसरों से की लेकिन उनकी शिकायत को दरकिनार कर दिया गया और फर्जी शिक्षक मदरसे मे वेतन भुगतान लेते रहे।




अब तक इन फर्जी शिक्षकों के वेतन के नाम पर करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। यही नहीं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के लिपिक मो शमीम ने कारगिल युद्ध के दौरान सीएम रिलीफ फंड में डोनेट की गई धनराशि का भी गबन कर लिया। अब सीएम कार्यालय के आदेश के बाद इस मामले में विभाग के 3 अफसरों व लिपिक समेत 14 लोगों के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




वहीं अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार का कहना है कि मो करीम की शिकायत पर नवाबगंज थाने मे गबन व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस पूरे फर्जीवाड़े की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। मामले में जो भी अफसर, लिपिक व अन्य नामजद किए गए हैं सभी को नोटिस कर अभिलेखों समेत तलब किया गया है।










रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।