गोंडा: मेडिकल छात्र गौरव हलदार अपहरण मामला: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बहुचर्चित मेडिकल छात्र अपहरण कांड में बड़ा खुलासा| गोंडा जिले में मेडिकल छात्र के अपहरण मामले में (Medical Student kidnapping Case) फरार आरोपी महिला डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया|
25 हजार रुपये की इनामी फरार चल रही आरोपी डॉ. प्रीति मेहरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार| हरियाणा के झज्जर जिले से गोंडा स्वाट टीम पुलिस ने किया गिरफ्तार| डॉ.प्रीति मेहरा ने छात्र गौरव को प्रेम जालकर में बुलाया था| उसके बाद कॉलेज कैम्पस के बाहर से किया था अपहरण| फोन कर छात्र के पिता से मांगी थी 70 लाख की फिरौती| आईजी राकेश सिंह व एसपी शैलेश पाण्डेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा।
पुलिस ने अपहरण कांड में पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था| 18 जनवरी को मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र गौरव का किया गया था अपहरण| मेडिकल छात्र अपहरण कांड में हनी ट्रैप की भूमिका निभाने वाली साजिश की मुख्य सूत्रधार दिल्ली की रहने वाली डॉ. प्रीति मेहरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार डॉ. प्रीति मेहरा पुत्री डॉ. राजेन्द्र सिंह 28 प्रेमनगर खसरा 169 पपरावत नजफगढ दिल्ली रहने वाली है। उसका मूल पता- ग्राम धौर थाना दुजाना जनपद झज्जर हरियाणा बताया गया है।
आईजी राकेश सिंहआईजी राकेश सिंह ने बताया कि घटना में अपहृत गौरव हालदार से दोस्ती के झूठे जाल में फंसाने वाली डॉ. प्रीति मेहरा जो वांछित चल रही थी की गिरफ्तारी के 25,000/- का पुरस्कार घोषित किया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमे लगी थी।
स्वाट/सर्विलांस व को नगर की संयुक्त टीम वांछिता डॉ. प्रीति मेहरा को उसके गांव ग्राम धौर जनपद झज्जर, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के द??रान उसके द्वारा बताया गया कि उसने पैसे कमाने के लालच में अपने दोस्त डॉ. अभिषेक व उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर गौरव हालदार को दोस्ती के जाल में फसाया। गोण्डा आकर उसे मिलने के लिए बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया था
गौरतलब है कि,''पुलिस ने मेडिकल छात्र अपहरण कांड में 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया था। इस केस में हुए खुलासे में किडनैपिंग का कारण हनीट्रैप बताया गया था। हनीट्रैप के जरिए डॉक्टर का अपहरण किया गया जिसके बाद उसे गोंडा के जरिए दिल्ली-एनसीआर लाकर में कई जगह घुमाते रहे। खुलासे में यह बताया गया था कि पीएएमएस की पढ़ाई कर रहे डॉक्टर गौरव हलदर को दिल्ली के ही एक डॉक्टर अभिषेक सिंह ने अपने परिचित महिला डॉक्टर के साथ मिलकर पहले फंसाया। इसके बाद उसके अपहरण की पूरी प्लानिंग रची।
22 जनवरी को एसटीएफ व गोण्डा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान ग्रेटर नोएडा में आगरा की तरफ चढ़ने वाले जीरो पॉइंट से मुख्य आरोपी डॉ. अभिषेक सिंह पुत्र राजेश सिंह अचलपुर थाना वजीरगंज ग्लोरिया अपार्टमेन्ट बक्करवाला डीडीए फ्लैट दिल्ली, नीतेश पुत्र विनोद बिहारी बालपुर थाना निहारगंज धौलपुर राजस्थान, मोहित सिंह पुत्र शिव मूरत सिंह ग्राम परौली थाना करनैलगंज को गिरफ्तार कर अपह्रत गौरव हालदार को सकुशल बरामद कर लिया गया था।
अपहरणकांड के दो अन्य आरोपी रोहित सिंह पुत्र स्व0 उदय प्रताप सिंह कोर्ट बाजार थाना पयागपुर जनपद बहराइच, सतीश कुमार चौरासिया पुत्र श्री लालमनि चौरासिया सोनाडी (हैदरबाजार थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर को 23 जनवरी को सीहापार हाल्ट से पहले जनपद संतकबीरनगर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका है।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव