मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा में मेडिकल छात्र के अपहरण का मामला: 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली...नहीं लगा कोई सुराग, तलाश में लगी है पुलिस की 6 टीमें

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मेडिकल छात्र के अपहरण का मामला| अपहरण के 72 घंटे बाद भी मेडिकल छात्र का सुराग नहीं| अपहरण में कॉलेज प्रशासन की बड़ी चूक...हॉस्टल में नहीं लगा है कोई सीसीटीवी कैम…

गोंडा में मेडिकल छात्र के अपहरण का मामला: 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली...नहीं लगा कोई सुराग, तलाश में लगी है पुलिस की 6 टीमें
गोंडा में मेडिकल छात्र के अपहरण का मामला: 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली...नहीं लगा कोई सुराग, तलाश में लगी है पुलिस की 6 टीमें — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मेडिकल छात्र के अपहरण का मामला| अपहरण के 72 घंटे बाद भी मेडिकल छात्र का सुराग नहीं| अपहरण में कॉलेज प्रशासन की बड़ी चूक...हॉस्टल में नहीं लगा है कोई सीसीटीवी कैमरा| आवागमन रजिस्टर में भी नहीं विवरण...मेन गेट का कैमरा नहीं कर रहा था काम| पुलिस की 6 टीमें छात्र को रही है खोज..अपहर्ताओं ने 22 जनवरी तक मांगी 70 लाख की रंगदारी|



सीएम से मिले बीजेपी विधायक पयागपुर.. पूरे मामले की दी जानकारी| सूत्रों के हवाले से खबर गाज़ियाबाद, दिल्ली व मेरठ में पुलिस की टीमें कई स्थानों पर कर रही छापेमारी। 




 गोंडा जिले में एक मेडिकल छात्र का कॉलेज कैंपस से सनसनीखेज तरीके से सोमवार को अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने छात्र के परिजन को फोन कर 70 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। फिरौती की रकम की व्यवस्था के लिए 22 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया है। वहीं छात्र के अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अफसर वारदात की छानबीन कर रहे हैं। अपहरणकर्ताओं की धरपकड़ के लिए एसपी शैलेश पांडेय ने पुलिस की 6 टीमों का गठन किया है।



 बहराइच जिले के पयागपुर थाना के काशीजोत सत्संगनगर कॉलोनी निवासी निखिल हालदार का 21 वर्षीय बेटा गौरव हालदार एससीपीएम कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष का छात्र है| गौरव एससीपीएम कॉलेज के हॉस्टल में रहता है| निखिल ने बताया था कि सोमवार की दोपहर तक बेटे  गौरव ने अपनी मां से फोन पर बात किया था। शाम को उसका फोन नहीं मिला। उन्होंने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे उसके फोन पर किसी का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उनका बेटा उसकी गिरफ्त में है। 70 लाख रुपये फिरौती की मांग की। अपहृर्ता ने 22 जनवरी तक रकम देने को कहा है।




छात्र के अपहरण होने के मामले में कॉलेज की लापरवाही भी सामने आई है, क्योंकि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए कॉलेज गेट पर 24 घंटे गार्डों की तैनाती है और हर आने-जाने वाले की एंट्री गेट पर की जाती है। छात्र गौरव के बाहर निकलने की एंट्री गेट पर नहीं दर्ज की गई। इसे कॉलेज प्रशासन की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। वहीं कॉलेज गेट पर तैनात गार्ड भी बिना सूचना के मंगलवार ड्यूटी से गैरहाजिर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और कॉल डीटेल के जरिए छात्र का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।








रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।