उत्तर प्रदेश: दुष्कर्म के बाद 6 वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार को किया गिरफ्तार
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची बु…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
उत्तर प्रदेश: दुष्कर्म के बाद 6 वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार को किया गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची बुधवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। देर रात परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने भी उसकी तलाश शुरू करा दी।
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बच्ची को आखिरी बार राभा कोतवाली पिहानी निवासी सूरज के साथ देखा गया था। इस पर पुलिस ने बच्ची की तलाश में जुटे सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में सूरज ने बच्ची से रेप के बाद गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। सूरज की निशानदेही पर शव को भी गांव में ही स्थित गन्ने के खेत से बरामद कर लिया गया। आरोपी मृतका की सगी चाची का भाई है।
हरदोई के एसपी अनुराग वत्स ने कहा कि ''थाना पिहानी क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक 6 वर्षीय बच्ची अपने घर से गायब है। जांच में पता चला कि बच्ची के रिश्तेदार ने उसकी गला दबाकर हत्या की है, पुलिस ने बच्ची का शव बरामद कर लिया है। अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 21 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।