गोंडा: ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को लेकर गोंडा में अलर्ट जारी किया गया है| यूके से आये युवक को किया गया होम क्वारेंटीन...हाल ही में यूनाइटेड किंगडम से आया था युवक|
वजीरगंज में अपने पैतृक घर में क्वारेंटीन| क्वारेंटीन युवक का लिया गया सैंपल| स्वास्थ्य टीम युवक की निगरानी में लगी। गौरतलब है कि,''ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के मिलने के बाद यूरोप समेत दुनिया के दूसरे देशों में हड़कंप मचा हुआ है|
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विदेशों से आए लोगों की सूची बनाकर उनकी टेस्टिंग सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि,''उन्होंने कहा कि विदेशों से आए लोगों की सूची बनाकर उनकी टेस्टिंग सुनिश्चित कराई जाए। टेस्टिंग का परिणाम आने तक ऐसे व्यक्तियों को नियमानुसार होम आइसोलेशन में रखा जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,'' यू.के., फ्रांस व अन्य देशों से प्रदेश आने वालों का पता लगाकर उनका RT-PCR टेस्ट करवाकर उन्हें क्वारंटीन किया जाए। RT-PCR व रैपिड एंटीजन टेस्ट पूरी क्षमता के साथ किए जाएं। कोरोना के नए स्वरूप के दृष्टिगत टेस्टिंग के नए उपकरण मंगा लिए जाएं|
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव