मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

यूके, फ्रांस व अन्य देशों से प्रदेश आने वालों का पता लगाकर करवा जाए उनका RT-PCR टेस्ट, CM योगी ने दिए निर्देश

● मुख्यमंत्री ने यूके, फ्रांस व अन्य देशों से प्रदेश आने वालों का पता लगाकर उनका RT-PCR टेस्ट करवाने के दिए निर्देश ● विदेशों से आए लोगों को क्वारंटीन किया जाए● कोरोना के नए स्वरूप के दृष्टिगत टेस्टि…

यूके, फ्रांस व अन्य देशों से प्रदेश आने वालों का पता लगाकर करवा जाए उनका RT-PCR टेस्ट, CM योगी ने दिए निर्देश
यूके, फ्रांस व अन्य देशों से प्रदेश आने वालों का पता लगाकर करवा जाए उनका RT-PCR टेस्ट, CM योगी ने दिए निर्देश | फ़ोटो: TVL News

मुख्यमंत्री ने यूके, फ्रांस व अन्य देशों से प्रदेश आने वालों का पता लगाकर उनका RT-PCR टेस्ट करवाने के दिए निर्देश

विदेशों से आए लोगों को क्वारंटीन किया जाए

● कोरोना के नए स्वरूप के दृष्टिगत टेस्टिंग के नए उपकरण मंगा लिए जाएं

● प्रदेश में कोविड-19 से सम्बन्धित आर0टी0पी0सी0आर0 व रैपिड एन्टीजन टेस्ट पूरी क्षमता के साथ किए जाएं

● कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में टेस्टिंग की महत्वपूर्ण भूमिका

● कोविड-19 की रिकवरी दर को बढ़ाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश

● रिकवरी दर में वृद्धि के लिए काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखा जाए: मुख्यमंत्री






लखनऊ: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विदेशों से आए लोगों की सूची बनाकर उनकी टेस्टिंग सुनिश्चित कराई जाए। टेस्टिंग का परिणाम आने तक ऐसे व्यक्तियों को नियमानुसार होम आइसोलेशन में रखा जाए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने यू0के, फ्रांस व अन्य देशों से प्रदेश आने वालों का पता लगाकर उनका आर0टी0पी0सी0आर0 टेस्ट करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि उन्हें क्वारंटीन किया जाए। प्रदेश में कोविड-19 से सम्बन्धित आर0टी0पी0सी0आर0 व रैपिड एन्टीजन टेस्ट पूरी क्षमता के साथ किए जाएं। कोरोना के नए स्वरूप के दृष्टिगत टेस्टिंग के नए उपकरण मंगा लिए जाएं।



मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विदेशों से आए लोगों की सूची बनाकर उनकी टेस्टिंग सुनिश्चित कराई जाए। टेस्टिंग का परिणाम आने तक ऐसे व्यक्तियों को नियमानुसार होम आइसोलेशन मंे रखा जाए।



मुख्यमंत्री जी ने कोविड-19 की रिकवरी दर को बढ़ाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिकवरी दर में वृद्धि के लिए काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोविड चिकित्सालयों में औषधियों, मेडिकल उपकरण तथा आॅक्सीजन की बैकअप सहित पर्याप्त उपलब्धता प्रत्येक दशा में बनी रहे।



मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। उन्हांेने निर्देशित किया कि सभी जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिदिन सुबह कोविड चिकित्सालय में तथा शाम को इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में बैठक आहूत कर कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए आगे की रणनीति तय करें। उन्होंने काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस सिस्टम को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश भी दिए।



मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में टेस्टिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके दृष्टिगत टेस्टिंग कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि विशेषज्ञ चिकित्सक कोविड वाॅर्ड में नियमित राउण्ड लें, इससे मरीजों को बेहतर उपचार सुलभ होगा।





बैठक में मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक श्री हितेश सी0 अवस्थी, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री आलोक कुमार, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।