डिप्रेशन में है अखिलेश यादव, बौखला गए हैं: बीजेपी की 'जन विश्वास यात्रा' लेकर गोंडा पहुंचे कानून मंत्री बृजेश पाठक
गोंडा: खबर गोंडा से है जहां बीजेपी की जन विश्वास यात्रा का तीसरा दिन था अवध क्षेत्र में बीजेपी की जन विश्वास यात्रा का नेतृत्व यूपी सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
डिप्रेशन में है अखिलेश यादव, बौखला गए हैं: बीजेपी की 'जन विश्वास यात्रा' लेकर गोंडा पहुंचे कानून मंत्री बृजेश पाठक — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: खबर गोंडा से है जहां बीजेपी की जन विश्वास यात्रा का तीसरा दिन था अवध क्षेत्र में बीजेपी की जन विश्वास यात्रा का नेतृत्व यूपी सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा कर रहे है। बीजेपी की जन विश्वास यात्रा गोंडा के 6 विधानसभा होते हुए आज देर रात गोंडा के सर्किट हाउस पहुंची। जहां पर कानून मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बीजेपी की जन विश्वास यात्रा का लोगों का समर्थन और आशीर्वाद मिला है बीजेपी सरकार ने बहुत काम किया है और इसीलिए लोग घबराए हैं | ओमप्रकाश राजभर सत्ता की लालच के चलते बयान बाजी कर रहे हैं, अखिलेश यादव घबराए हुए हैं, डिप्रेशन में है| बीजेपी की सरकार में एक भी दंगे नहीं हुए ,कानून व्यवस्था एकदम से दुरुस्त हैं| सपा सरकार में 1000 दंगे हुए हैं| बीजेपी सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्प है सभी पत्रकार बंधु हमारे मित्र हैं।
बीजेपी जन विश्वास यात्रा लेकर देर रात गोंडा पहुंचे कानून मंत्री बृजेश पाठक ने मीडिया से बात करते हुए कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ किया है। और हम आज तीसरे दिन गोंडा पहुंचे हैं। जनता का पूरा प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। इस बार भी हम लोग पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएंगे। आज तक ऐसा किसी ने नहीं किया जो गरीबों को निशुल्क तेल दे रहे हैं चना दे रहे हैं अनाज दे रहे हैं।
वही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव डिप्रेशन में है और बौखला गए हैं |वह पूरी तरह से उलूल जुलूल बयान दे रहे हैं सत्ता पाने के लिए। समाजवादी पार्टी की सरकार के शासन काल में करीब एक हजार दंगे हुए हैं। जबकि आम जनता का आशीर्वाद पीड़ित जनता का आशीर्वाद वंचित जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हैं।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 22 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।