मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ज़्यादा संक्रामक है ओमिक्रोन: ऑमिक्रॉन वैरिएंट पर AIIMS

नई दिल्ली: तेजी से संक्रमण फैलाने वाले कोविड-19 (Coronavirus) के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के देशभर में कुल 213 मामले हो गए हैं| इनमें सबसे ज्यादा 57 मामले दिल्ली में हैं| दिल्ली और महाराष्ट्र मे…

ज़्यादा संक्रामक है ओमिक्रोन: ऑमिक्रॉन वैरिएंट पर AIIMS
ज़्यादा संक्रामक है ओमिक्रोन: ऑमिक्रॉन वैरिएंट पर AIIMS | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  तेजी से संक्रमण फैलाने वाले कोविड-19 (Coronavirus) के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के देशभर में कुल 213 मामले हो गए हैं| इनमें सबसे ज्यादा 57 मामले दिल्ली में हैं| दिल्ली और महाराष्ट्र में आधे से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं| दिल्ली में 57 ओमिक्रॉन के मामलों के अलावा महाराष्ट्र में 54, तेलंगाना में 24, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15, गुजरात में 14, जम्मू-कश्मीर में तीन मामले रिपोर्ट किए गए हैं| इनके अलावा ओडिशा और उत्तर प्रदेश में दो-दो आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, लद्दाख, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक मामला सामने आया है|




ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) पर AIIMS के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया ने कहा,''ओमिक्रोन ज़्यादा संक्रामक है। दो चीज़ें बहुत ज़रूरी हैं। एक वैक्सीन की डोज़ लगाना, जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगाई हैं उन्हें आगे आकर वैक्सीन की डोज़ लगानी चाहिए और दूसरा है कोविड नियमों का पालन करना|




डॉ.रणदीप गुलेरिया ने कहा,''अब तक मिले डाटा के अनुसार ओमिक्रोन में हल्की बीमारी के ही लक्षण दिख रहे हैं। इसमें गंभीर बीमारी के लक्षण अभी नहीं देखे जा रहे हैं। अभी हमें इसके बारे में और डाटा चाहिए। जैसे-जैसे मामले बढ़ेंगे हमें इसके लक्षणों के बारे में और जानकारी मिलेगी|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।