मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने हलधरमऊ सीएचसी में 30 बेड के कोविड वार्ड का किया लोकार्पण

गोंडा: गोंडा जिले के हलधरमऊ सीएचसी में 30 बेड के कोविड वार्ड का लोकार्पण| प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने किया लोकार्पण| लोकार्पण में सांसद व डीएम-एसपी भी रहे मौजूद| हलधरमऊ सीएचसी बना कोविड अस्पताल|…

गोंडा: प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने हलधरमऊ सीएचसी में 30 बेड के कोविड वार्ड का किया लोकार्पण
गोंडा: प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने हलधरमऊ सीएचसी में 30 बेड के कोविड वार्ड का किया लोकार्पण — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: गोंडा जिले के हलधरमऊ सीएचसी में 30 बेड के कोविड वार्ड का लोकार्पण|  प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने किया लोकार्पण| लोकार्पण में सांसद व डीएम-एसपी भी रहे मौजूद| हलधरमऊ सीएचसी बना कोविड अस्पताल| 




हलधरमऊ में दर्जनों से ऊपर मौतें हुई...खबर चलने के बाद हरकत में आया विभाग। बताते चलें कि हलधरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ग्राम हलधरमऊ गांव की जहां पर जहाँ कुछ पॉजिटिव वा कुछ संभावित मिलाकर 15 से 16 लोगों की मौत हुई है| यह मौत का आंकड़ा ग्राम पंचायत चुनाव के दरमियान का है, तो वही बगल के कौढहा जगदीशपुर  गांव में 15 दिन के अंदर 8 लोगों की संभावित मौत हुई है| कुल मिलाकर इस क्षेत्र में 23 लोगों की मौत हो चुकी है| 




सभी के कोरोनावायरस के संक्रमण जैसे लक्षण थे| गांव में मौत के बाद लोग में हड़कंप मचा हुआ है और अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव तक नहीं पहुंची है। हलधर मऊ गांव रहने वाले सपा विधान परिषद सदस्य का कहना है कि जब मैं पॉजिटिव हुआ था तभी एक बार टीम आई है और उसके बाद कोई टीम नहीं आई है गांव की स्थिति बहुत ही गंभीर है ग्राम पंचायत चुनाव के दरमियान थे मौत का आंकड़ा बड़ा है।



वही हलधर मऊ पंचायत के प्रधान मसूद खान ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव से लेकर अब तक यहां 15 मौतें हो चुकी हैं| जब एमएलसी कोरोना पॉजिटिव थे तब जांच टीम आई थी उसके बाद कोई टीम नहीं आई, ना ही सरकार के तरफ से कोई मदद मिल पाया है| स्थिति बहुत खराब है| हर घर में कोई न कोई बीमार है ,जो हॉस्पिटल गया वह हॉस्पिटल से जिंदा वापस लौट कर नहीं आया| हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की बहुत दिक्कत थी| ऑक्सीजन ना मिलने की वजह से ज्यादा मौते हुई है और यहां की स्थिति बहुत खराब है जितनी भी मौतें हुई हैं, को बीड के लक्षण पाए गए हैं हमारे गांव कोविड में 15 -16 मौत हुई है।



वही कौढहा जगदीशपुर के प्रधान मोहम्मद फिरोज खान का कहना है हमारे गांव की हालत बहुत ही नाजुक चल रही है और 8 लोगों की मौत हो चुकी है और दो लोग इस समय हालात से नाजुक गुजर रहे हैं लोगों की मौत जो इस समय महामारी चल रही है उसी के चलते हुई है आठ मौत 15 दिन के अंदर हुई है स्वास्थ विभाग की तरफ से कोई जांच टीम नही आई है।वही पूरे मामले पर चिकित्सा अधीक्षक रामप्रताप वर्मा का कहना है कहना है कि इसकी सूचना प्राप्त हुई है आज हम एक टीम हां भेज रहे हैं जो लोगों की स्पेलिंग करेगी और इस चीज का सत्यापन करेगी जो भी लक्षण युक्त मरीज पाए जाएंगे उनको दवा की कित वितरित कर दिये जाएंगे ।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।