मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Coronavirus vaccine: बस्ती में 18+ लोगों का वैक्सीनेशन शुरू

बस्ती: प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के नागरिको का टीकाकरण सत्र का जिला अस्पताल में फीताकाट कर उदघाटन किया, इ…

Coronavirus vaccine: बस्ती में 18+ लोगों का वैक्सीनेशन शुरू
Coronavirus vaccine: बस्ती में 18+ लोगों का वैक्सीनेशन शुरू — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के नागरिको का टीकाकरण सत्र का जिला अस्पताल में फीताकाट कर उदघाटन किया, इस अवसर पर सबसे पहले आशीष पाण्डेय तथा सौम्या शुक्ला को कोवीशील्ड टीका लगवाया,मंत्री ने इनको शुभकामना देते हुए  अवगत कराया कि जिले में अब 18 वर्ष से ऊपर आयु के सभी महिला एवं पुरूष को टीका लगवाया जायेंगा।



 सीएमओ डाॅ0 अनूप कुमार ने बताया कि कोवीशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक 84 दिन के बाद लगने पर अधिक प्रभावशाली है। इसलिए आज जिनको यह टीका लगा है, अब 84 दिन के बाद दूसरा डोज का टीका लगवाया जायेंगा।



 मंत्री ने अस्पताल में आईडी मिलान काउंटर, वेटिंग रूम, आबर्जवेशन रूम तथा आकस्मिक चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त अनिल कुमार सागर, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीएमओ डाॅ0 अनूप कुमार, सीएमएस डाॅ0 आलोक वर्मा, एसीएमओ डाॅ0 फखरेयार हुसैन, डाॅ0 रामप्रकाश, डाॅ0 राकेश मणि, डाॅ0 वीके वर्मा, यूनिसेफ के आलोक राय, यूएनडीपी के हरेन्द्र मिश्रा तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।