मुख्य सामग्री पर जाएँ
3 नवंबर 2026

गोंडा: कैबिनेट मंत्री ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, कांग्रेस नेता के राम मन्दिर बयान पर किया पलटवार

गोंडा: खबर यूपी के गोंडा जिले से है जहाँ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश सिंह राणा व राज्य मंत्री एवं प्रमुख सचिव सिंचाई टी.वेंकटेश ने गोंडा जिले के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक…

गोंडा: कैबिनेट मंत्री ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, कांग्रेस नेता के राम मन्दिर बयान पर किया पलटवार
गोंडा: कैबिनेट मंत्री ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, कांग्रेस नेता के राम मन्दिर बयान पर किया पलटवार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर यूपी के गोंडा जिले से है जहाँ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश सिंह राणा व राज्य मंत्री एवं प्रमुख सचिव सिंचाई टी.वेंकटेश ने गोंडा जिले के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया| हेलीकॉप्टर द्वारा बाढ़ प्रभावित तहसील क्षेत्रों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का मुआयना करने के बाद गन्ना मंत्री गोंडा पुलिस लाइन पहुंचे|वहाँ से सर्किट हाउस पहुचकर अधिकारियों के साथ बैठक की बैठक करने बाद उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का किट वितरण किया।




मीडिया से बात करते हुए मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा रही है उनको राहत सामग्री दी जा रही है मंत्री का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज हम लोग जल शक्ति सचिव और हम लोग बहराइच बलरामपुर बस्ती बाराबंकी गोंडा आजमगढ़ के बाढ़ के हालात पर समीक्षा बैठक कर रहे हैं| हमारे विभिन्न खंडों के तमाम अधिकारी मौजूद हैं|प्रशासन बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बहुत बेहतर तरीके से काम कर रहा है और एक एक व्यक्ति तक राहत सामग्री पहुंचा रहा पशुओं का चारा चाहे नाव की व्यवस्था हो बाढ़ से जुड़े तमाम सुविधाएं जिला प्रशासन लोगों तक पहुंचा इसी के लिए समीक्षा बैठक की गई है अधिकारियों को निर्देशित किया गया।




वही राम मंदिर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बयान दिया था कि इस समय जो भूमि पूजन हो रहा है वह मुहूर्त के खिलाफ है...कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर किया दोहों से किया पलटवार कहा...जापर कृपा राम पर की होई ता पर कृपा करें सब कोई....जाको प्रभु दारूण दुख देही ताकि मति पहले हर लेही...वही अयोध्या राम मंदिर मामले में कैबिनेट मंत्री का बयान ने कहा कि करोड़ो लोगो की आस्था का विषय है ये राजनीतिक विषय नही है बल्कि दुनिया भर में लोगो मे जश्न का माहौल है वर्षो से जो संघर्ष था बर्षो से इच्छा थी मांग थी माननीय सुप्रीम कोर्ट का अभिनंदन व बधाई देना चाहते है देश के प्रधानमंत्री यूपी के मुख्यमंत्री जिस प्रकार का वातावरण है सौहार्द पूर्ण वातावरण है पूरे देश व प्रदेश के अंदर बस इतना कहूंगा भगवान श्रीराम के हमारे आराध्य है सबके मान की इच्छा हो रही पूरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने जा रहा।





आपको बता दें कि लगातर पहाड़ो पर हो रही भारी बरसात और बैराजों से छोड़े गये लाखो क्यूसेक पानी से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ???ज घाघरा खतरे के निशान से 107 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। कई गांव बाढ़ के पानी से कई पूरी तरह से प्रभावित हो चुके है कई लोगों का प्रधानमंत्री आवास समाया गया है। हजारों बीघा फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। बाढ़ ग्रस्त इलाके में रहने वाले लोग पलायन करने को मजबूर हो गए है लगातर पलायन करके सुरक्षित स्थान पर जा रहे है। बाढ़ से प्रभावित लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या उनकी खुद की जिंदगी को बचाना है। ऐसे में प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश सिंह राणा के बाढ़ग्रस्त इलाके का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद बाढ़ पीड़ितों के भीतर उम्मीद की आस जगी है। 





लगातर घाघरा के बढ़ते जलस्तर से 52 किलोमीटर तक फैला तटबंध कही भी कट सकता है। या यूं कहें कि अचानक घाघरा का बढ़ा हुआ जलस्तर तबाही का मंजर लिखने को बेताब है। हालांकि ऐली परसौली के पास बना पुराना तटबंध काट गया है जिला अधिकारी में रात में ही पहुँचकर मोर्चा संभाल डीएम के निर्देश पर रातों रात दूसरा बंधा बांधा गया। उसके बगल ही कुछ हिस्से में कटान शुरू हो गयी है। और बाढ खण्ड ठेकेदारो के जरिये बचाव कार्य मे लगा हुआ है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि XEN बी.एन शुक्ला का सिंडिकेट पूरी तरह से बंध कटने के बाद धराशाई हो गया है।








रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।