मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा में गैरइरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार: खेत के मेढ़ को लेकर पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था, इलाज के दौरान हुई मौत

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में गैरइरादतन हत्या के मामले में एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के…

गोंडा में गैरइरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार: खेत के मेढ़ को लेकर पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था, इलाज के दौरान हुई मौत
गोंडा में गैरइरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार: खेत के मेढ़ को लेकर पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था, इलाज के दौरान हुई मौत — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में गैरइरादतन हत्या के मामले में एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।



पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना नवाबगंज पुलिस ने मु0अ0सं0-405/21, धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त- मुकेश यादव को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। 



दिनांक 23.12.2021 को थाना नवाबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत अभियुक्त मुकेश ने खेत के मेढ़ को लेकर मार- पीट किया था। जिससे श्रीराम यादव की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। 



गिरफ्तार अभियुक्त

1. मुकेश यादव पुत्र रामचन्द्र यादव नि0 शिरसा खास थाना नवाबंगंज जनपद गोण्डा।




बता दें कि,''गोंडा जिले के थाना नवाबंगंज क्षेत्र के शिरसा खास गांव में 23 दिसंबर 2021 को खेत के मेढ़ के विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। उस समय हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल श्रीराम यादव की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गांव के ही आरोपित मुकेश यादव के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर किया था। घटना के बाद से आरोपी मुकेश फरार हो गया। पुलिस उसको गिरफ्तार करने के लिए दबिश देती रही। लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।