मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लखनऊ पुलिस ने सुलझाई श्रीराम हत्याकांड की गुत्थी: टेस्ट ड्राइव के बहाने क‍िया अपहरण, हत्या कर शव नहर में फेंका; पत्नी व प्रोफेसर प्रेमी समेत पांच हत्यारोपी गिरफ्तार

लखनऊ: लखनऊ पुलिस ने लोहिया संस्थान के कर्मचारी श्रीराम यादव हत्याकांड का खुलासा कर दिया है| लोहिया संस्थान से अगवा कर्मचारी श्रीराम की हत्या कर दी गई। हत्या की साजिश के आरोप में पुलिस ने श्रीराम की प…

लखनऊ पुलिस ने सुलझाई श्रीराम हत्याकांड की गुत्थी: टेस्ट ड्राइव के बहाने क‍िया अपहरण, हत्या कर शव नहर में फेंका; पत्नी व प्रोफेसर प्रेमी समेत पांच हत्यारोपी गिरफ्तार
लखनऊ पुलिस ने सुलझाई श्रीराम हत्याकांड की गुत्थी: टेस्ट ड्राइव के बहाने क‍िया अपहरण, हत्या कर शव नहर में फेंका; पत्नी व प्रोफेसर प्रेमी समेत पांच हत्यारोपी गिरफ्तार — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: लखनऊ पुलिस ने लोहिया संस्थान के कर्मचारी श्रीराम यादव हत्याकांड का खुलासा कर दिया है| लोहिया संस्थान से अगवा कर्मचारी श्रीराम की हत्या कर दी गई। हत्या की साजिश के आरोप में पुलिस ने श्रीराम की पत्नी संगीता व उसके प्रेमी समेत पांच शातिर हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है।  लखनऊ पुलिस ने बताया कि,''अपहरण कर श्रीराम की हत्या कर शव को नहर में फेकने वाले दो महिला समेत पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल मय कारतूस के बरामद कर लिया गया है| एसीपी विभूतिखंड अनूप सिंह के मुताबिक संगीता ने अपने प्रेमी अवशिष्ट कुमार से पति को रास्ते से हटाने के लिए कहा था। इसके बाद अवशिष्ट कुमार ने अपने साथियों की मदद से घटना को अंजाम दिया।




 सहायक पुलिस आयुक्त अनूप कुमार सिंह ने बताया कि,''रविवार 19 दिसंबर 2021 को थाना विभूतिखण्ड पर 42 वर्षीय श्रीराम के गुम होने की सूचना पर थाना विभूतिखण्ड पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था|  केस में लखनऊ पुलिस ने कार्यवाही के दौरान गुमशुदा श्रीराम की गाडी नं0 UP 32 BM 5048 एसेन्ट को दिनांक 22.12.2021 को लखनऊ फैजाबाद हाईवे के बगल में लिंक रोड पर कुरौली के पास से बरामद किया| मामले में विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूर्व में अभियुक्त अवशिष्ट की कार नं0 UP 78 EQ 2268 क्विड को बरामद कर लिया गया था। 



पुलिस ने बताया कि,''विवेचना के दौरान प्राप्त संदिग्ध नम्बरो की सीडीआर व लोकेशन व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र श्री गया प्रसाद, सुशील कुमार पुत्र प्यारेलाल का नाम प्रकाश में आया| सुशील व सन्तोष दोनो राजकीय पालीटेक्निक जहांगीराबाद बाराबंकी के पास में ही तालाब में मछली पालन का कार्य करते है,जिसके दौरान अवशिष्ट से मित्रता हो गयी। 




आरोपितों द्वारा बताया गया कि अवशिष्ट कुमार का श्रीराम की पत्नी संगीता से पूर्व से प्रेम प्रसंग है| अवशिष्ट कुमार राजकीय पालीटेक्निक जहांगीराबाद बाराबंकी में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। जिस पर आये दिन श्रीराम द्वारा विवाद व टीका टिप्पणी एंव विरोध किये जाने के कारण उसे रास्ते से हटाने हेतु अवशिष्ट कुमार ने अपने अन्य साथी अभियुक्तो के साथ मिलकर श्रीराम की एसेन्ट कार खरीदने के बहाने दिनांक-18.12.2021 की शाम को डा0 राममनोहर लोहिया अस्तताल विभूतिखण्ड लखनऊ आये। 



जहाँ से श्रीराम की एसेन्ट गाडी को टेस्ट ड्राइव के बहाने अस्पताल से लेकर फैजाबाद रोड से जाते हुए रास्ते में बीबीडी के पास पहले से मौजूद महिला कुन्ती को साथ में लेकर कुर्सी रोड किसान पथ पर ले जाकर नहर के किनारे अपने पास मौजूद तंमचे से श्रीराम की गोली मारकर हत्या कर शव छिपाने के लिए नहर में फेक दिया तथा घटना में प्रयक्त असलहे को कंच चिनहट में छिपाकर रखा होना बताये । 



पुलिस ने बताया कि,'''अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी के पश्चात उनकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त असलहे को बरामद किया गया। गुमशुदा श्रीराम के शव की तलाश जारी रखते हुए गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरूद्व विधिक कार्यवाही की जा रही है।


यह है पूरा मामला

शनिवार शाम से लोहिया संस्थान के कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीराम यादव लापता हो गये थे। परिजनों के मुताबिक दो लड़के उन्हें गाड़ी खरीदने के बहाने उन्हें घर से ले गए थे। गाड़ी की टेस्ट ड्राइव कराने के लिए साथ गए श्रीराम से पहले उनकी पत्नी की फोन पर भी बात हुई। पर रात करीब साढ़े 9 बजे के बाद से उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। परिवार के लोगों ने बताया कि अंतिम बार जब उनसे बात हुई तो वह CNG डाला कर घर आने की बात कह रहे थे फिर काफी देर तक जब वह नही पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी गई। 



लापता कर्मचारी के परिजनों ने पुलिस पर ढीला रवैया अपनाने का आरोप लगाया। इस बीच  जब 2 दिनों तक कर्मचारी को कोई खबर नही मिली तो बेहाल परिवार के सदस्य संस्थान परिसर में धरने पर बैठ गए। मंगलवार को परिजनों के समर्थन में संस्थान के अन्य कर्मचारी व स्टॉफ भी खड़े नजर आएं।



मंगलवार को प्रदर्शन में शामिल नर्सिंग स्टॉफ सोनू अग्रवाल ने बताया था कि शनिवार से संस्थान के कर्मचारी श्रीराम यादव लापता है। पुलिस से कोई ठोस जवाब मिल नही पा रहा है, यही कारण है कि उनकी पत्नी, बच्चे व परिवार के अन्य सदस्य बेहद परेशान है और यहां पर बैठे है। हम भी यही पर है और हमारी मांग है कि जल्द से जल्द कर्मचारी का पता लगाया जाएं। 




पुलिस के मुताबिक संगीता का राजकीय पालीटेक्निक जहांगीराबाद में प्रोफेसर अवशिष्ट से पहले से प्रेम प्रसंग था। दोनों अक्सर छिपकर मिलते थे। इस बात की जानकारी श्रीराम को हो गई थी। श्रीराम ने संगीता को इसके लिए टोका था और आए दिन दोनों में विवाद होता था। पति के रोकटोक से परेशान संगीता ने अवशिष्ट से श्रीराम को रास्ते से हटाने के लिए कहा था। इसके बाद अवशिष्ट ने पालीटेक्निक कालेज के पास मछली पालन करने वाले दो परिचितों सुमैया नगर कोतवाली बाराबंकी निवासी सुशील और संतोष से संपर्क किया।



  पत्नी संगीता का अवशिष्ट से था प्रेम प्रसंग 

श्रीराम यादव हत्याकांड में पुलिस ने आज यानी गुरुवार को मृतक की पत्नी संगीता, महिला कुंती व संगीता के प्रेमी अवशिष्ट और उसके सुशील और संतोष को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया| पुलिस के मुताबिक संगीता का राजकीय पालीटेक्निक जहांगीराबाद में प्रोफेसर अवशिष्ट से पहले से प्रेम प्रसंग था। दोनों अक्सर छिपकर मिलते थे। इस बात की जानकारी श्रीराम को हो गई थी। श्रीराम ने संगीता को इसके लिए टोका था और आए दिन दोनों में विवाद होता था। पति के रोकटोक से परेशान संगीता ने अवशिष्ट से श्रीराम को रास्ते से हटाने के लिए कहा था। 



अवशिष्ट ने मछली पालन करने वाले दोनों को श्रीराम की हत्या के लिए किया तैयार 

इसके बाद अवशिष्ट ने पालीटेक्निक कालेज के पास मछली पालन करने वाले दो परिचितों सुमैया नगर कोतवाली बाराबंकी निवासी सुशील और संतोष से संपर्क किया। अवशिष्ट ने दोनों को श्रीराम की हत्या के लिए तैयार कर लिया। साजिश के तहत सुशील और संतोष श्रीराम के पास उनकी गाड़ी का खरीदार बनकर पहुंचे। दोनों ने टेस्ट ड्राइव की बात कही और साथ में निकल गए। बीबीडी के पास दोनों ने साजिश के तहत अपनी परिचित महिला कुंती को गाड़ी में बिठा लिया। आरोपितों ने उसे परिवार का सदस्य बताकर गाड़ी पसंद करने के लिए बुलाने की बात कही। श्रीराम को उनकी बातों पर यकीन हो गया। 



हत्या कर शव छिपाने के लिए नहर में फेक दिया था

इसके बाद आरोपित उन्हें गाड़ी में घुमाते रहे। अंधेरा होने पर किसान पथ कुर्सी राेड लेकर गए। अवशिष्ट अपनी कार से पीछे पीछे चल रहा था। नहर के किनारे आरोपितों ने गाड़ी रोकी। इससे पहले कि श्रीराम कुछ समझते सुशील ने तमंचे से उनके सीने में गोली मार दी। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे इंदिरा नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने इंदिरा नहर में गोताखोरों की मदद से शव की खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि शव की तलाश की जा रही है। हत्या में इस्तेमाल तमंचा पुलिस ने मटियारी से बरामद कर लिया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।