मुख्य सामग्री पर जाएँ
28 सितंबर 2026

गोंडा: एन0आई0ए0 व गोंडा पुलिस के हत्थे चढ़ा नकली नोटो का कारोबार करने वाला वांछित अभियुक्त

गोंडा: बीते साल 2018 में राष्ट्रीय जाॅच एजेंसी(एन0आई0ए0) मुम्बई द्वारा नकली नोटो का कारोबार करने वाले एक गिरोह के 08 सदस्यो को 04.12.2018 को भिवंडी मुम्बई से पकड़ा गया था। मु0अ0सं0- 3/18, धारा 489बी0…

गोंडा: एन0आई0ए0 व गोंडा पुलिस के हत्थे चढ़ा नकली नोटो का कारोबार करने वाला वांछित अभियुक्त
गोंडा: एन0आई0ए0 व गोंडा पुलिस के हत्थे चढ़ा नकली नोटो का कारोबार करने वाला वांछित अभियुक्त — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: बीते साल 2018 में राष्ट्रीय जाॅच एजेंसी(एन0आई0ए0) मुम्बई द्वारा नकली नोटो का कारोबार करने वाले एक गिरोह के 08 सदस्यो को 04.12.2018 को भिवंडी मुम्बई से पकड़ा गया था। मु0अ0सं0- 3/18, धारा 489बी0, 489सी0, 120बी0 भादवि, एन0आई0ए0 (मुम्बई) में दर्ज हुआ था। 



उक्त गिरोह के सदस्य बांग्लादेश से नकली नोट लाकर भारत में व्यापार करते थे। उक्त अभियुक्त उपरोक्त गिरोह का मुख्य सदस्य मो0 शादाब खान पुत्र अब्दुल रशीद खान नि0 मुगलजोत खोरहंसा थाना को0 देहात जनपद गोंडा का निवासी था। जो गिरफ्तारी के दौरान मौका पाकर फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु एन0आईए0 की टीम लगातार तलाश कर रही थी। तथा एन0आई0ए0 कोर्ट द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध गैर जमानतीय वांरट भी जारी किया था। 



एन0आई0ए0 द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए थाना वजीरगंज क्षेत्र पहुॅचकर थाना वजीरगंज पुलिस के सहयोग से एन0आई0ए0 व वजीरगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक रविवार की रात्रि में नगवा फैजाबाद रोड गोंडा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज संतोष तिवारी, एन0आई0ए0 निरीक्षक अमूल कडू , उ0नि0 एन0आई0ए0 विष्णु शिंदे, स0उ0नि0 मनोज सिंह एन0आई0ए0, पी0सी0 अरूण मोरे एन0आई0ए0,उ0नि0 जितेन्द्र वर्मा, का0 चन्दन मिश्रा शामिल रहे।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।