मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: कमांड कंट्रोल रूम से होगी कोविड हॉस्पिटल की ऑनलाइन मॉनिटरिंग, हॉस्पिटल में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए डीएम ने कसी तकनीकी नकेल

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कमाण्ड कन्ट्रोल रूम से होगी केाविड हॉस्पिटल की ऑनलाइन मॉनिटरिंग| डीएम अपने मोबाइल से लाइव देखेंगे कोविड हॉस्पिटल की हर एक गतिविधि| कोविड हाॅस्पिटल में व्यवस्थाएं…

गोंडा: कमांड कंट्रोल रूम से होगी कोविड हॉस्पिटल की ऑनलाइन मॉनिटरिंग, हॉस्पिटल में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए डीएम ने कसी तकनीकी नकेल
गोंडा: कमांड कंट्रोल रूम से होगी कोविड हॉस्पिटल की ऑनलाइन मॉनिटरिंग, हॉस्पिटल में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए डीएम ने कसी तकनीकी नकेल — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कमाण्ड कन्ट्रोल रूम से होगी केाविड हॉस्पिटल की ऑनलाइन मॉनिटरिंग| डीएम अपने मोबाइल से लाइव देखेंगे कोविड हॉस्पिटल की हर एक गतिविधि| कोविड हाॅस्पिटल में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए डीएम मार्कण्डेय शाही ने कसी तकनीकी नकेल|



कोविड वार्ड कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती, उनके उचार, देखभाल, दवाओं व आक्सीजन दिए जाने की आदि स्थिति की आन लाइन लाइव मानीटरिंग की व्यवस्था कराई है| केाविड वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ के बारे में ऑनलाइन जानकारी मिलती रहेगी| उनके द्वारा मरीजों के साथ किए जा रहे बर्ताव, दवाइयां, नाश्ता-खाना आदि ठीक से दिया जा रहा है की मॉनिटरिंग होगी|



जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित कन्ट्रोल रूम तथा स्वयं के मोबाइल पर आन लाइन लिंक के माध्यम से कोविड हास्पिटल में हो रही| प्रत्येक गतिविधि की लाइव मानीटरिंग के लिए अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर उसे कलेक्ट्रेट में स्थापित टीवी से लिंक के माध्यम से जुड़वाया है|



जिससे टीवी पर तथा जिलाधिकारी स्वयं के मोबाइल पर देख सकते हैं,जिलाधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल के कोविड हाॅस्पिटल में स्टाॅफ द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायतें उन्हें प्राप्त हो रही थीं| लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाब तय करने तथा कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल में अच्छी सुविधा मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके इसके लिए यह व्यवस्था कराई गई है|




उन्होंने बताया कि कोविड- हास्पिटल के हर फ्लोर, नर्सिंग स्टेशन, कोविड वार्ड सहित अन्य प्रमुख जगहों को ऑनलाइन टीवी व मोबाइल पर देखा जा सकेगा| जिलाधिकारी ने बताया कि जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गिरीश प्रजापति तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित गुप्ता को तकनीकी जिम्मेदारी दी गई है|



इसके साथ ही प्रशिक्षु एसडीएम आत्रेय मिश्रा को कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गई है| टीम के साथ के जिलाधिकारी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग के महामारी विशेषज्ञ डा0 हसन इफ्तेखार, डा0 आर0पी0 सिंह तथा डा0 रंजीत सिंह को भी लगाया गया है।




रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।