मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रदेश सरकार के 4 साल पूरा होने पर गोंडा में आयोजित हुआ कार्यक्रम, स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने अखिलेश यादव पर दिया अमर्यादित बयान, 'मानसिक विक्षिप्त व तनावग्रस्त बताया'

गोंडा: यूपी में बीजेपी सरकार की 4 साल पूरा होने पर प्रदेश भर में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं| जिसके तहत आज गोंडा के जिला पंचायत सभागार परिसर में सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाकर लोगों को…

प्रदेश सरकार के 4 साल पूरा होने पर गोंडा में आयोजित हुआ कार्यक्रम, स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने अखिलेश यादव पर दिया अमर्यादित बयान, 'मानसिक विक्षिप्त व तनावग्रस्त बताया'
प्रदेश सरकार के 4 साल पूरा होने पर गोंडा में आयोजित हुआ कार्यक्रम, स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने अखिलेश यादव पर दिया अमर्यादित बयान, 'मानसिक विक्षिप्त व तनावग्रस्त बताया' — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: यूपी में बीजेपी सरकार की 4 साल पूरा होने पर प्रदेश भर में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं| जिसके तहत आज गोंडा के जिला पंचायत सभागार परिसर में सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाकर लोगों को उनकी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है|  प्रदेश सरकार के श्रम सहकारिता व स्वतंत्र प्रभार मंत्री वीरेंद्र तिवारी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचकर प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को बताया |




कार्यक्रम के पहले प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का लाइव कार्यक्रम प्रसारित किया गया उसके बाद स्वतंत्र प्रभार मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने सरकार की योजनाओं का जमकर बखान किया साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर हमलावर हुए....




मीडिया से बात करते हुए मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि... अखिलेश यादव मानसिक विक्षिप्त हो गए हैं तनावग्रस्त होने के चलते ऐसे बयान दे रहे हैं कभी ट्वीट कर दे रहे हैं| खुद उनको ध्यान नहीं रहता उन्हें अपने पिता की बदौलत एक बार मुख्यमंत्री जनता ने बना दिया था अब उनका जमीन खिसक रहा है और मीडिया में भी उनको आखिरी पन्ने पर जगह मिल रही है| सरकार लगातार अपनी योजनाओं को जनता तक पहुंचा रहे इसी सबसे वह बौखलाए हुए हैं अनर्गल बयान दे रहे हैं तनाव में आकर अपने पूज्य पिता की मेहनत की कमाई का राज 2012 में उनको मिल गया था अब जमीन क्षेत्र खिसक रही है इसलिए तनाव में हैं।






रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।