मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Gonda News: जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों का शंखनाद...जिले के 7 विधानसभाओं में सपाईयों ने निकाली साईकिल यात्रा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे अखिलेश भैया घरे घरे के लगाए नारे

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर आज यूपी के गोंडा सहित सभी जिलों में साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। अखिलेश यादव के…

Gonda News: जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों का शंखनाद...जिले के 7 विधानसभाओं में सपाईयों ने निकाली साईकिल यात्रा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे अखिलेश भैया घरे घरे के लगाए नारे
Gonda News: जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों का शंखनाद...जिले के 7 विधानसभाओं में सपाईयों ने निकाली साईकिल यात्रा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे अखिलेश भैया घरे घरे के लगाए नारे | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  खबर गोंडा से है जहां सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर आज यूपी के गोंडा सहित सभी जिलों में साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। अखिलेश यादव के द्वारा नामित सपा नेता अलग-अलग जिलों में साइकिल यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं तो वही गोंडा के अलग-अलग तहसीलों में सपा नेताओं की अगुवाई में साइकिल यात्रा निकाली गई।



 सदर विधानसभा में सपा एमएलसी संतोष यादव सनी ने हरी झंडी दिखाकर किसान नेता शैलेंद्र सिंह उर्फ बब्बू सिंह बिसेन के साथ साइकिल यात्रा निकाली। गोंडा सदर तहसील में पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के भतीजे सूरज सिंह -कर्नलगंज तहसील में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह व अलग-अलग क्षेत्रों में सपा के पूर्व विधायक व नेता साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं। जिसमें सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहेl 




 वहीं मीडिया से बात करते हुए सपा नेता व सपा एमएलसी संतोष सनी यादव ने साफ कह दिया है कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनने जा रही है इस बार सत्ता परिवर्तन होगा राधे कृष्णा हरे हरे अखिलेश भैया घरे घरे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी जमकर साधा निशाना कहा बाबाजी गए जहां उनका काम था वहां गए। यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बल्कि भारतीय जलाव पार्टी है।



गोंडा पहुँचे एमएलसी संतोष सनी यादव ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा जी की याद में आज पूरी समाजवादी पार्टी के लोग पूरे उत्तर प्रदेश में साइकिल यात्रा के द्वारा संदेश यात्रा दे रहे हैं जिस तरह योगी और मोदी सरकार पूरे देश में किसानों की की खेती को बेच रही है ऐसा काला कानून लाई है इसमें किसान अपने ही खेत में मजदूर बनने जा रहा है इस काले  कानून को लेकर हम आज जन-जन में घूम रहे हैं| पेट्रोल डीजल के दाम ₹100 तक पहुंच गए हैं अरहर के दाम बढ़ गए हैं खाने-पीने की सामग्री के दाम बढ़ गए हैं महंगाई गैस सब के दाम पर गए हैं.... 2022 में परिवर्तन होगा और अखिलेश यादव हर घर में होंगे कृष्णा कृष्णा हरे हरे अखिलेश भैया घरे घरे।






विजुअल

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।