गोंडा: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर यूपी के गोंडा सहित सभी जिलों में साइकिल यात्रा निकाली गई , जिसमे गोंडा सदर विधानसभा में सपा एमएलसी संतोष यादव सनी ने हरी झंडी दिखाकर किसान नेता शैलेंद्र सिंह उर्फ बब्बू सिंह बिसेन के साथ साइकिल यात्रा निकाली। अखिलेश यादव के द्वारा नामित सपा नेता अलग-अलग जिलों में साइकिल यात्रा की अगुवाई किये। तो वही गोंडा के अलग-अलग तहसीलों में सपा नेताओं की अगुवाई में साइकिल यात्रा निकाली गई।
गोंडा सदर तहसील में पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के भतीजे सूरज सिंह -कर्नलगंज तहसील में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह व अलग-अलग क्षेत्रों में सपा के पूर्व विधायक व नेता साइकिल यात्रा निकाली। जिसमें सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं मीडिया से बात करते हुए सपा नेता व सपा एमएलसी संतोष सनी यादव ने साफ कह दिया है कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनने जा रही है इस बार सत्ता परिवर्तन होगा राधे कृष्णा हरे हरे अखिलेश भैया घरे घरे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी जमकर साधा निशाना कहा बाबाजी गए जहां उनका काम था वहां गए। ये भारतीय जलाव पार्टी के लोग है भारतीय जनता पार्टी के नहीं है।
गोंडा पहुँचे एमएलसी संतोष सनी यादव ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा जी की याद में आज पूरी समाजवादी पार्टी के लोग पूरे उत्तर प्रदेश में साइकिल यात्रा के द्वारा संदेश यात्रा दे रहे हैं जिस तरह योगी और मोदी सरकार पूरे देश में किसानों की की खेती को बेच रही है ऐसा काला कानून लाई है इसमें किसान अपने ही खेत में मजदूर बनने जा रहा है इस काले कानून को लेकर हम आज जन-जन में घूम रहे हैं।
पेट्रोल डीजल के दाम ₹100 तक पहुंच गए हैं अरहर के दाम बढ़ गए हैं खाने-पीने की सामग्री के दाम बढ़ गए हैं महंगाई गैस सब के दाम पर गए हैं 2022 में परिवर्तन होगा और अखिलेश यादव हर घर में होंगे कृष्णा कृष्णा हरे हरे अखिलेश भैया घरे घरे।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव