गोंडा: गोंडा की थाना कोतवाली देहात पुलिस व एसओजी की सयुक्त टीम ने चोरी की योजना बनाते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया| गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2 देशी तमंचा, 6 टार्च, 2 लोहे का सब्बल, 1 लोहा काटने का ब्लेड़, 1 पिलास, 2 चाभी का गुच्छा व चोरी का 7100 रूपये नकद बरामद किये गए है|
गोंडा पुलिस ने बताया, ''मुखबिर की सूचना पर चोरी की योजना बनाते 07 अभियुक्तों - रोहित सिंह पुत्र रणजीत सिंह, नीरज पाण्डेय पुत्र पारसनाथ पाण्डेय; सुधीर सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह; सूरज सिंह पुत्र अरविन्द सिंह; विजय सोनी पुत्र रविन्द्र सोनी; छोटू उर्फ विकास सिंह पुत्र पवन कुमार सिंह ; अजय सोनी पुत्र रविन्द्र सोनी को गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है|
गिरफ्तार रोहित के कब्जे से 1 स्टील का टार्च, 1 देशी तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस व 1100 रूपये बरामद किये गए है| दूसरे अभियुक्त नीरज पाण्डेय के कब्जे से एक तमंचा, एक टार्च व 1250 रूपये बरामद और सुधीर सिंह के कब्जे से लोहे का सब्बल , एक चाभी का गुच्छा व 700/-रूपये बरामद किये गए है|
चौथे आरोपी सूरज सिंह के कब्जे से एक टार्च प्लास्टिक, एक चाभी का गुच्छा व 700 रूपये बरामद; पांचवें आरोपी विजय सोनी के कब्जे से 1 टार्च, 1 सब्बल व 1000 रूपये बरामद; छठे आरोपी छोटू उर्फ विकास सिंह के कब्जे से 1 टार्च, 1 पिलास व 850 रूपय बरामद; और सातवें आरोपी अजय सोनी के कब्जे से 1 लोहा काटने वाली ब्लेड़ व 1300- रूपये बरामद हुआ।
पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि ,''31 अक्टूबर/1 नवंबर 2022 की रात्रि में ग्राम नेवारी के 04 घरों में हम लोगो ने मिलकर नगदी व जेवरात की चोरी किया था। चोरी से प्राप्त जेवरात व रूपये को आपस में बाट लिया था।