मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: प्रेम प्रसंग में बहन को बांके से काटकर मार डाला, फिर झोले में सिर रखकर थाने पहुंचा आरोपी भाई

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना कटरा बाजार क्षेत्र में एक युवक ने अपनी बहन की बांके से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक देररात थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। कटरा बाजार…

गोंडा: प्रेम प्रसंग में बहन को बांके से काटकर मार डाला, फिर झोले में सिर रखकर थाने पहुंचा आरोपी भाई
गोंडा: प्रेम प्रसंग में बहन को बांके से काटकर मार डाला, फिर झोले में सिर रखकर थाने पहुंचा आरोपी भाई — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना कटरा बाजार क्षेत्र में एक युवक ने अपनी बहन की बांके से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक देररात थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। कटरा बाजार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर 16 साल की बहन की हत्या करने के आरोपी कलीम पुत्र स्व0 बाबू उर्फ सलीम को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने आलाकत्ल बरामद कर लिया है| घटना  थाना कटरा बाजार क्षेत्र के नारायणपुर कला के दामोदरपुर गांव की है।



थाना कटराबाजार पुलिस ने बताया,''दामोदरपुर गांव के अभियुक्त कलीम (22) ने अपनी बहन की प्रेम प्रसंग की आशंका होने पर बांके से प्रहार कर हत्या कर दी थी । जिसके सम्बन्ध में मृतका की माँ द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत कराया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। उस पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।



मृतका की मां तस्लिमा ने बताया कि उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं, बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। बड़े बेटे कलीम की शादी कुछ माह पूर्व की थी। उसका छोटा बेटा बाहर कमाता है। उसके पति (मोहम्मद सलीम ) ने कुछ साल पहले फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली थी।



मृतका की मां तस्लिमा के मुताबिक,'',बुधवार देर रात कलीम ने अपनी सगी बहन सजरूलनिशा (16) की गला काटकर हत्या कर दी| आज सुबह आरोपी कलीम झोले में बहन का कटा सिर रखकर मोटरसाइकिल से कटरा कोतवाली चला गया। 



कटरा कोतवाली पुलिस कर्मियों को बहन की हत्या की बात बताकर कटा हुआ सिर दिखाया और बोला कि मेरी बहन दूसरे धर्म के लड़के से प्यार करती थी। इसलिए उसका सिर गड़ासे से काट दिया है, ये रहा उसका सिर, मुझे गिरफ्तार कर लो। कटा सिर देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। जिसके बाद कोतवाल ने हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। सूचना पर सीओ समेत कटरा व कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। 



 मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मां से पूछताछ की और तहरीर पर हत्यारोपी कलीम पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि बांके से किशोरी का गला काटा गया है। पुलिस ने बांका भी बरामद कर लिया गया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।