राहुल गांधी लोकतंत्र की तो बात ही ना करें क्योंकि उनके पार्टी में लोकतंत्र नाम की कोई चीज है ही नहीं: सिद्धार्थनाथ सिंह
गोंडा: खबर गोंडा से जहां जिले में आज पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी के जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्यातिथि सिद्धार्थनाथ सिंह पहुच?? मंत्री ने…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
राहुल गांधी लोकतंत्र की तो बात ही ना करें क्योंकि उनके पार्टी में लोकतंत्र नाम की कोई चीज है ही नहीं: सिद्धार्थनाथ सिंह | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: खबर गोंडा से जहां जिले में आज पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी के जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्यातिथि सिद्धार्थनाथ सिंह पहुच?? मंत्री ने अटल बिहार बाजपाई की फ़ोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने मंच से कहा कि चाईना व लद्दाज में इस समय परेशानी चल रही|वहां पर हमारे जवान इस माइनस 40 डिग्री भीषण ठंड में डटे हुए है उनको खाने की सामग्री ट्रेन से भेजा जाता रहा.. पंजाब में कांग्रेस की सरकार है और वो ट्रेन को रोक रही है जिससे परेशानी हो रही है| इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस किसानों की कितनी हितैषी है। प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया व राहुल गांधी व पंजाब सरकार पर दिया बड़ा बयान।
वही प्रभारी मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तर प्रदेश में नौटंकी करने आए थे और झूठ बोलकर नौटंकी करके चले गए हमने उसे 5 सवाल पूछा था उन्होंने हमारे पांच सवालों का अब तक जवाब केजरीवाल नही दे पाए। हमने यूनिवर्सिटी और मेडिकल कालेज बनवाये उन्होंने क्या किया ये बताए केजरीवाल....वहीं प्रभारी मंत्री यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र की तो बात ही ना करें क्योंकि उनके पार्टी में लोकतंत्र नाम की कोई चीज है ही नहीं| राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी से बाहर किसी को अध्यक्ष बनाकर दिखायें तब बात करे लोकतंत्र की बात।
पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने खुले मंच से कहा कि चाईना व लद्दाख में जवानों तक खाद्य सामग्री भेजने से पंजाब सरकार को ट्रेनें नहीं चलने दे रही सरकार,किसानो हितैषी नहीं हो सकते हैं ऐसे लोग। वही कृषि बिल के विरोध पर कहा कि सरकार आज भी किसानों को वार्ता के लिए बुला रही है। लेकिन विचौलिया वार्ता सफल होने नही दे रहे है।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 25 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।