मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे गोंडा डीएम, तत्काल हटाया जाए: सपा ने EC को लिखी चिट्ठी

गोंडा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने शिकायत की है कि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गोण्डा भा0ज0पा0 कार्यकर्ता के रूप…

भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे गोंडा डीएम, तत्काल हटाया जाए: सपा ने EC को लिखी चिट्ठी
भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे गोंडा डीएम, तत्काल हटाया जाए: सपा ने EC को लिखी चिट्ठी — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:   मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने शिकायत की है कि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गोण्डा भा0ज0पा0 कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे है इनको तत्काल प्रभाव से वर्तमान पद से हटाया जाना चाहिए।



प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि गोण्डा के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही वर्तमान में कैसरगंज से भा0ज0पा0 सांसद बृृजभूषण शरण सिंह और गोण्डा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह एवं सत्तारूढ़ दल भा0ज0पा0 के इशारे व दबाव में काम कर रहे है। 



बताया गया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सांसद बृृजभूषण शरण सिंह के रिश्ते में समधी लगते है और सांसद के व्यक्तिगत निजी कार्यक्रमों में शामिल रहते हैं। जिससे चुनाव प्रभावित हो रहा है तथा आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन हो रहा है|



समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जनपद गोण्डा के वर्तमान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पद से हटाया जाए तथा जनपद से बाहर स्थानान्तरित किया जाए तथा आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाय।




रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।