मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नोएडा में दिनदहाड़े लूट: घर में घुसकर बदमाशों ने मां-बेटी को बनाया बंधक, ज्वेलरी-नकदी लूट कर फरार; पुलिस कर रही मामले की जांच

गौतम बुद्ध नगर: नोएडा के पॉश इलाके सेक्टर 70 के एम ब्लॉक में दिनदहाड़े बदमाशों ने दिनदहाड़े एक चेन्नई की एनटीपीसी में तैनात एजीएम के घर पर धावा बोल दिया| सेक्टर-70 में एनटीपीसी अधिकारी की पत्नी और बेट…

नोएडा में दिनदहाड़े लूट: घर में घुसकर बदमाशों ने मां-बेटी को बनाया बंधक, ज्वेलरी-नकदी लूट कर फरार; पुलिस कर रही मामले की जांच
नोएडा में दिनदहाड़े लूट: घर में घुसकर बदमाशों ने मां-बेटी को बनाया बंधक, ज्वेलरी-नकदी लूट कर फरार; पुलिस कर रही मामले की जांच | फ़ोटो: TVL News

गौतम बुद्ध नगर: नोएडा के पॉश इलाके सेक्टर 70 के एम ब्लॉक में दिनदहाड़े बदमाशों ने दिनदहाड़े एक चेन्नई की एनटीपीसी में तैनात एजीएम के घर पर धावा बोल दिया|  सेक्टर-70 में एनटीपीसी अधिकारी की पत्नी और बेटी को घर में बंधक बनाकर बदमाश करीब दस लाख रुपये की ज्वेलरी व नकदी आदि सामान लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई घटना के बाद मौके पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे। मामले का पर्दाफाश करने के लिए छह टीमों का गठन किया गया है।



बंगाल निवासी कल्याण मंडल राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) चेन्नई में एजीएम के पद तैनात हैं। इससे पूर्व एनटीपीसी दादरी में कार्यरत थे। जिसके चलते पत्नी ज्योति (50) व बेटी अनन्या (22) सेक्टर-70 स्थित एम ब्लाक स्थित बहुमंजिला मकान के प्रथम तल पर किराये के मकान में रहती हैं। बेटी अनन्या मंडल एमबीबीएस की छात्रा है और उनका एक बेटा विदेश में नौकरी करता है। 



बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्रथम तल स्थित फ्लैट में पत्नी व बेटी घर पर थीं। दो बदमाशों ने घर का दरवाजा खटखटाया तो बेटी ने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही दोनों बदमाशों ने चाकू के बल पर बेटी को कब्जे में ले लिया और उनकी पत्नी को भी पकड़ लिया। इसके बाद करीब दस मिनट तक बदमाशों ने घर में अलमीरा, बेड समेत अन्य सामान उलट पलट किया। इसके बाद घर से एक सोने की अंगूठी, घर में रखे दो टैबलेट, नकदी लूटकर फरार हो गए। 



बदमाशों के भागते ही मां-बेटी ने शोर मचाया तब घर के दूसरे तल पर मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद दोनों पत्नी और बेटी सहमे हुए थे। उनका कहना है बदमाशों ने नकाब और मास्क पहने होने के चलते वह उनका चेहरा नहीं पहचान सकी।



सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

सीसीटीवी में तीन बदमाश घर में दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं। घर के अंदर दो बदमाश दाखिल हुए और एक बदमाश दरवाजे से नीचे वापस हो गया। कुछ देर के बाद जब लूट कर दोनों बदमाश नीचे उतरे तो तीसरे साथी के साथ वहां से तेजी से पैदल चलकर भाग गए। पुलिस को आशंका है कि इन बदमाशों के साथ कोई और भी होगा। जिसने घर के आसपास कोई न कोई वाहन खड़ा किया होगा।



सेंट्रल नोएडा के ADCP (क्राइम) इलामारन ने बताया,''नोएडा सेक्टर-70 में बदमाश एक घर से ज्वेलरी लूट कर फरार हो गए। सीसीटीसी फुटेज और पूछताछ से घटना में दो लोगों के शामिल होने की बात पता चली है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।