गोंडा: पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने सोमवार को दो चौकी प्रभारियों समेत 40 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक करुणाकर पांडेय को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बड़गांव नियुक्त किया है।जबकि चौकी प्रभारी बड़गांव रहे चंद्र प्रताप सिंह को हटाकर साइबर सेल का प्रभारी बनाया है। करनैलगंज चौकी प्रभारी रहे नागेश्वरनाथ पटेल को चौकी प्रभारी सद्भावना चौकी बनाया गया है।
उपनिरीक्षक अरुण कुमार पाटिल को कोतवाली करनैलगंज से डायल 112, उपनिरीक्षक रामसुंदर सिंह को पुलिस लाइन से डायल 112, उपनिरीक्षक शिव कुमार यादव को पुलिस लाइन से डायल 112, उपनिरीक्षक राम आँचल को मोतीगंज से डायल 112 में तैैनात किया गया है।
इसी के साथ आरक्षी महेंद्र कुमार को कोतवाली नगर से डायल 112, जगदीश कुमार को कोतवाली देहात से डायल 112, राहुल गौड़ को कोतवाली देहात से डायल 112, खरगूपुर थाने के आरक्षी वासिद अली को डायल 112, आरक्षी आशीष यादव को इटियाथोक से डायल 112, राकेश यादव को करनैलगंज से डायल 112, छेदा लाल को कौड़िया से डायल 112, परसपुर थाने के आरक्षी शिव सागर को डायल 112, आरक्षी नीरज कुमार गौड़ को परसपुर से डायल 112, आरक्षी श्रीतम यादव को परसपुर से डायल 112, महिला आरक्षी आरती कश्यप को परसपुर से डायल 112 भेजा गया है।
वहीं आरक्षी दयानन्द गौड़ को कटरा से डायल 112, आरक्षी संतोष कुमार को तरबगंज से डायल 112, आरक्षी मनोज कुमार को वजीरगंज से डायल 112, उमरी बेगमगंज के मुख्य आरक्षी सकलदीप सिंह एवं मुख्य आरक्षी दिलदार अली को डायल 112, मनकापुर थाने के आरक्षी इंद्रजीत यादव को डायल 112, आरक्षी अभिषेक राजवंशी को धानेपुर थाने से डायल 112, मुख्य आरक्षी रामजी यादव को छपिया से डायल 112, मुख्य आरक्षी राजेश सिंह एवं मुख्य आरक्षी भावनी प्रसाद को खोड़ारे से डायल 112, पुलिस लाइन से आरक्षी संदीप बाल्मीकि, आरक्षी गुरुवचन, आरक्षी रामबाबू वर्मा, आरक्षी विपिन कुमार को डायल 112 में भेजा गया है।
इसी तरह आरक्षी विवेक कुमार को कोतवाली नगर से जनशिकायत प्रकोष्ठ, महिला आरक्षी कंचन को कोतवाली देहात से अंगुष्ठ छाप पुलिस कार्यालय, महिला आरक्षी गुड़िया यादव को सीसीटीएनएस छपिया, आरक्षी हरिनारायण तिवारी को खरगूपुर से पुलिस लाइन भेजा गया है।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव