गोंडा: तमंचे पर डिस्को करना पड़ा महंगा, अवैध तमंचे के साथ जिम ट्रेनर को पुलिस ने दबोचा
गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के डिक्सिर डोहरीजीत गांव में मांगलिक कार्यक्रम में तमंचे पर डिस्को करना तब महंगा पड़ गया जब एक युवक अवैध तमंचा लेकर फिल्मी गाने तमंचे पर डिस्को प…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
गोंडा: तमंचे पर डिस्को करना पड़ा महंगा, अवैध तमंचे के साथ जिम ट्रेनर को पुलिस ने दबोचा — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के डिक्सिर डोहरीजीत गांव में मांगलिक कार्यक्रम में तमंचे पर डिस्को करना तब महंगा पड़ गया जब एक युवक अवैध तमंचा लेकर फिल्मी गाने तमंचे पर डिस्को पर डांसर के साथ डांस करने लगा और डांस करने के दौरान युवक तमाचा लहराने लगा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी|
जिसके बाद मौके पर उमरीबेगमगंज थाने की पुलिस पहुच कर एक आरोपी युवक जिम ट्रेनर जावेद को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किया है और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करने वाले आठ लोगो के खिलाफ महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।
वहीं जब इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार से बाात की गयी तो उन्होंने बताया कि उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में मांगलिक कार्यक्रम में एक युवक द्वारा तमंचा लहराते हुए डांस करने का मामला प्रकाश में आया है| पुलिस ने आरोपी युवक जावेद को गिरफ्तार किया है और कार्यक्रम के आयोजन करने पर महामारी एक्ट के तहत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 21 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।