मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: SC के फैसले के बाद अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों का छलका दर्द, रोजी-रोटी को लेकर चिंतित

गोंडा: खबर गोंडा से है जहाँ सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत हजारों शिक्षकों का भविष्य सर्वोच्च न्यायालय के एक आदेश से पूरी तरह से चौपट हो गया है| न्यायलय के इस आदेश से शिक्षकों…

गोंडा: SC के फैसले के बाद अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों का छलका दर्द, रोजी-रोटी को लेकर चिंतित
गोंडा: SC के फैसले के बाद अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों का छलका दर्द, रोजी-रोटी को लेकर चिंतित — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  खबर गोंडा से है जहाँ सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत हजारों शिक्षकों का भविष्य सर्वोच्च न्यायालय के एक आदेश से पूरी तरह से चौपट हो गया है| न्यायलय के इस आदेश से शिक्षकों के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा है व उनके बच्चों का भविष्य भी पूरी तरह से चौपट हो जाएगा। इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु शिक्षकों ने एक मीटिंग की जिसमें कुछ शिक्षक नेताओं ने सरकार से सहानुभूति निर्णय करने का आग्रह किया।




जी हाँ यह ताजा मामला गोंडा जिले के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत उन हजारों अध्यापकों का है जिनका भविष्य सर्वोच्च न्यायालय के एक आदेश से पूरी तरह से चौपट हो गया है| सरकार की गलत व लचर नीतियों के कारण अभी हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने माध्यमिक विद्यालयों मे वर्ष 2 हजार के पश्चात कार्यरत अध्यापकों के विषय में निर्णय देते हुए कहा कि इन अध्यापकों को कुछ भारांक देकर अन्य प्रतियोगी छात्रों के चयन वोर्ड की परीक्षा में वैठना होगा|




सर्वोच्च न्यायालय ने प्रारंभिक दौर में शिक्षकों के भविष्य को सुधारने का कार्य किया परन्तु सरकार ने गलत दलील देकर ऐसा निर्णय करा लिया जिससे हजारों शिक्षकों के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा व उनके बच्चों का भी भविष्य पूरी तरह से चौपट हो जाएगा|




 इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु शिक्षकों ने एक मीटिंग की जिसमें कुछ शिक्षक नेताओं ने सरकार से सहानुभूति निर्णय करने का आग्रह किया। वहीं इन्द्र प्रताप सिंह मण्डलीय मंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए शिक्षकों का विनियमितीकरण करे जिससॆ हजारों शिक्षकों का भविष्य चौपट होने से बच सके।







रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।