मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: खंड शिक्षा अधिकारी इटियाथोक के निलंबन के विरोध में अध्यापकों का विरोध प्रदर्शन

गोंडा: इटियाथोक खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल के निलंबन के विरोध में शिक्षकों ने बीआरसी पर भारी संख्या में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और उनके ससम्मान बहाली की मांग की। अध्यापकों ने निराधार, शि…

गोंडा: खंड शिक्षा अधिकारी इटियाथोक के निलंबन के विरोध में अध्यापकों का विरोध प्रदर्शन
गोंडा: खंड शिक्षा अधिकारी इटियाथोक के निलंबन के विरोध में अध्यापकों का विरोध प्रदर्शन — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: इटियाथोक खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल के निलंबन के विरोध में शिक्षकों ने बीआरसी पर भारी संख्या में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और उनके ससम्मान बहाली की मांग की। अध्यापकों ने निराधार, शिकायत व गलत तथ्यों के आधार पर किये गये निलंबन के विरोध में प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। ब्लाक के कई संगठनों के शिक्षक, शिक्षिकाएं शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल के निलंबन को निरस्त कर उन्हें ससम्मान बहाल करने की मांग की। शिक्षक पदाधिकारियों और शिक्षकों ने बिना साक्ष्य के लगाये गये आरोप को निराधार बताया और कहा कि इस तरह से षड्यंत्र पूर्वक कारवाई को गैर जरूरी है।





खंड शिक्षा अधिकारी पर ऐसे आरोप लगाना गलत:- डॉ राम राज

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ रामराज ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल ने उक्त प्रकरण के बाद में इस ब्लॉक में जोइनिंग की थी ऐसे में इस प्रकरण में उनके ऊपर आरोप लगाना पूर्णतयः गलत है।




आरोप का पटाक्षेप जरूरी:- डॉ अखिलेश शुक्ल

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ अखिलेश शुक्ल ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी के निलंबन को तत्काल बहाल किया जाए बिना बहाल के हम लोग संतुष्ट नही हो सकते आज यहां सैकड़ो की संख्या में शिक्षक लामबंद है आवश्यकता पड़ेगी तो हजारों की संख्या में हम लोग आगे भी प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।





विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से डा अखिलेश शुक्ल, देव प्रभाकर पांडे, डॉ राम राज, आशीष शुक्ल, अशोक यादव, अभय प्रताप सिंह, जीतेंद्र मौर्य, क्रांति शुक्ल, दिलीप गुप्ता, स्वामी नाथ उपाध्याय, केडी यादव, शिव कुमार दूबे, शिवम रस्तोगी, विश्व जीत यादव, अमित कुमार, चंद्र प्रकाश वर्मा , बृजेश कुमार, कमलेश कुमार, मो रफी, हलीम खां, नीरज शर्मा, शोभा जैक्शन, तृप्ति बंसल, ज्योति कटियार, नीलम श्रीवास्तव, शशि यादव, आशा त्रिपाठी, योगिता श्रीवास्तव सहित सैकड़ों अध्यापक अध्यापिकायें प्रदर्शन में रहीं।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।