गोंडा: बहन की हत्या की पैरवी करने घर से निकले युवक को आरोपियों ने पीट- पीट कर अधमरा कर हाथ पैर बांधकर गन्ने के खेत मे फेंका, हालत गंभीर
गोंडा: खबर गोंडा से है जहां बहन की हत्या की पैरवी करने घर से निकले युवक को आरोपियों ने पीट पीट कर मरणासन्न कर दिया। युवक की पिटाई के बाद आरोपियों ने युवक का हाथ पैर बांधकर उसे गांव के बाहर गन्ने के ख…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
गोंडा: बहन की हत्या की पैरवी करने घर से निकले युवक को आरोपियों ने पीट- पीट कर अधमरा कर हाथ पैर बांधकर गन्ने के खेत मे फेंका, हालत गंभीर — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: खबर गोंडा से है जहां बहन की हत्या की पैरवी करने घर से निकले युवक को आरोपियों ने पीट पीट कर मरणासन्न कर दिया। युवक की पिटाई के बाद आरोपियों ने युवक का हाथ पैर बांधकर उसे गांव के बाहर गन्ने के खेत में फेंक दिया और फरार हो गए। युवक को गंभीर हालत मे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के भगहर बुलंद गांव का है जहां पिछले 12 सितंबर को गांव के बाहर एक युवती का शव बिजली के टावर से लटकता मिला था। इस मामले मे पुलिस ने गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर थी।
मृतका का भाई अपने बहन के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए पैरवी करने घर से निकला था लेकिन रास्ते मे आरोपियों ने उसे मरणासन्न कर गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गए। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं परिजनों का आरोप है उसकी हत्या कर दी गई और अब पैरवी के लिए निकले बेटे को भी मारने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार का कहना है कि परिवार वालों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जो भी सच्चाई पाई जायेगी उसके मुताबिक कार्रवाई की जायेगी।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 23 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।