मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोंडा: गांव में जल प्रलय, 20 किलोमीटर के दायरे में पूरा इलाका डूबा, गांव में आने जाने के लिए लोगों को लेना पड़ता है नाव का सहारा

गोंडा: आइए अब आपको गोंडा ले चलते हैं गोंडा से आई इन तस्वीरों को देखकर आपको लगेगा कि यह कोई नदी बह रही है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि जिस जगह पर यह पानी बह रहा है वह लोगों के खेत हैं उनके ख…

गोंडा: गांव में जल प्रलय, 20 किलोमीटर के दायरे में पूरा इलाका डूबा, गांव में आने जाने के लिए लोगों को लेना पड़ता है नाव का सहारा
गोंडा: गांव में जल प्रलय, 20 किलोमीटर के दायरे में पूरा इलाका डूबा, गांव में आने जाने के लिए लोगों को लेना पड़ता है नाव का सहारा — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: आइए अब आपको गोंडा ले चलते हैं गोंडा से आई इन तस्वीरों को देखकर आपको लगेगा कि यह कोई नदी बह रही है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि जिस जगह पर यह पानी बह रहा है वह लोगों के खेत हैं उनके खलिहान है, और उसमें लगी लोगों की फसलें हैं, जिनके ऊपर 5 से 7 फीट तक इस समय पानी बह रहा है। दरसल आपको बता दें कि यह करनैलगंज का बालपुर इलाका है, जो आज से पहले कभी भी बाढ़ ग्रस्त नहीं हुआ, लेकिन अबकी बार इन तस्वीरों में जैसा कि आप देख पा रहे हैं, पानी का सैलाब आया हुआ है जो सब कुछ अपने साथ डुबो ले जाना चाहता है। हम आपको बताएंगे कि बालपुर में ऐसे हालात पैदा कैसे हुए और इसका जिम्मेदार कौन है। 




क्योंकि जल प्रलय की ये आफत एक दिन में नही आई, बल्कि पिछले 15 दिनों से इस इलाके में घाघरा-सरयू की बाढ़ का सैलाब आया हुआ है, जिसमे इन दोनों नदियों से जुड़े छोटे-बड़े नाले और नदियों का पानी 20 किलोमीटर तक पूरे इलाके को डुबो चुका है। आधा दर्जन गांव को जाने वाले रास्ते पूरी तरह से पानी भर जाने से बंद चल रहे हैं और गांव में आने जाने के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं प्रशासन की अगर मानें तो एसडीएम कर्नलगंज ज्ञान चंद गुप्ता का कहना है कि बालपुर में बारिश के पानी से ऐसे हालात पैदा हुए हैं। लेकिन एसडीएम साहब को कौन बताए कि पानी तो पूरे जिले में बरसा है, जबकि जल प्रलय का जलजला तो केवल बालपुर में दिख रहा है।





गोंडा से 10 किलोमीटर दूर लखनऊ रोड पर पड़ने वाले वाले बालपुर इलाके के हालात अब धीरे-धीरे बिगड़ने शुरू हो गए हैं। गोंडा-लखनऊ फोर लेन रोड के दोनों ओर जहां 6 से 7 फीट तक किसानों के खेतों में पानी भर गया है तो वहीं सड़क के एक ओर 20 किलोमीटर के दायरे में पूरा इलाका पानी मे डूब चुका है। तकरीबन 40 हजार बीघे में खड़ी किसानों की फसलें पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है। जिससे आने वाले दिनों में किसानों को भुखमरी जैसे हालातों से भी जूझना पड़ सकता है। इतना ही नहीं गांव के चौतरफा पानी भरे होने से लोगों के आवागमन से लेकर उनके रोजी-रोटी पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। लेकिन इसकी फिक्र ना तो जिले के जिम्मेदारों को है ना ही जनप्रतिनिधियों को।





आइए अब आपको बताते हैं कि बालपुर इलाके में जल प्रलय की ये आफत आई कैसे। क्योंकि आज से पहले जलप्रलय की ऐसी आफत यहां के लोगों ने कभी नहीं देखी। आपको बता दें कि जिले से होकर बहने वाली घाघरा, सरयू नदी का ज्यादातर कनेक्शन यहां की छोटी नदियों और नालो से है। जिनकी हर साल मानसून आने से पहले सफाई की जाती थी। ताकि बारिश और बाढ़ का पानी किसी एक जगह पर एकत्र ना होने पाए और लगातार बहता रहे। जिसके लिए सफाई मद में सरकार करोड़ों रुपए देती है। जिसका उपयोग ग्राम पंचायतें और नहर विभाग अपने अपने स्तर से करते हैं। 




बावजूद इसके दोनों ही स्तरों पर इन पैसों का बड़े पैमाने पर घोटाला हो गया और जो सफाई नालों, नदियों और नहरों की होनी चाहिए थी वह नहीं हो पाई। कहीं ह्यूम पाइप में जलकुंभी फसने तो कहीं नहर कटने और कहीं पर तो अवैध कब्जे से नदियों का अस्तित्व ही खत्म हो जाने से आज पूरे बालपुर इलाके में जल प्रलय का जलजला आया हुआ है। जिससे यहां के लोग काफी डरे और सहमे हुए हैं। जिनको ना तो किसी प्रकार की प्रशासनिक इमदाद मिल पा रही है न ही जिला प्रशासन से कोई अधिकारी इनका हाल-चाल लेने गांव आया है। 











रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।