मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 सितंबर 2026

गोंडा: रुपये लेकर फरार हुई चिटफंड कंपनी, तो दोस्तों ने युवक को मार डाला, सड़क पर फेंक दिया शव

गोंडा: गोंडा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में चार दिन पूर्व हुई जनसेवा केंद्र संचालक मोहम्मद वसीम उर्फ बबलू की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। युवक की हत्या उसके द…

गोंडा: रुपये लेकर फरार हुई चिटफंड कंपनी, तो दोस्तों ने युवक को मार डाला, सड़क पर फेंक दिया शव
गोंडा: रुपये लेकर फरार हुई चिटफंड कंपनी, तो दोस्तों ने युवक को मार डाला, सड़क पर फेंक दिया शव — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  गोंडा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में चार दिन पूर्व हुई जनसेवा केंद्र संचालक मोहम्मद वसीम उर्फ बबलू की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। युवक की हत्या उसके दो दोस्तों इमरान हुसैन और फरहान उर्फ सोनू ने रुपये को लेकर की थी। दरअसल, वसीम 'STS मूल निधि कम्पनी 'में भी काम करता था| वसीम ने दोस्तों से कंपनी में पैसा लगवाया था| कुछ दिन बाद ही कंपनी पैसा लेकर भाग गई| जिसके बाद दोस्तों ने वसीम से अपना पैसा मांगने लगे| पैसे वापस न किये जाने पर इमरान और फरहान ने वसीम को मार डाला और शव को सड़क के किनारे फेंक दिया।



यह पूरा मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के 16 जनवरी 2023 का है| पुरे तिवारी निवासी मृतक के भाई ने शमीम अहमद उर्फ गुड्डू ने पुलिस को सूचना दिया की उसके भाई मो वसीम उर्फ बब्लू का किसी ने हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेक दिया है। . इस सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई| घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवाराज के निर्देशन में घटना का सफल अनावरण हेतु टीमें गठित की गयी थी ।



जिसके क्रम में आ 20 जनवरी को थाना कोतवाली देहात पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर इमरान हुसैन पुत्र जावेद अली और  फरहान उर्फ सोनू पुत्र वसीमको गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने वादी मुकदमा के भाई की हत्या कर दी थी जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा द्वारा थाना कोतवाली देहात में अभियोग पंजीकृत कराया था।



पुलिस ने बताया कि ,''हत्या का कारण मृतक मो0 वसीम उर्फ बबलू द्वारा STS मूल निधि कम्पनी में गिरफ्तार आरोपियों का पैसा लगाया गया था । STS मूल निधि कम्पनी के भाग जाने के कारण इमरान और फरहान का सारा पैसा डूब गया ,जिसे इमरान और फरहान द्वारा मो0 वसीम उर्फ बबलू से बार-बार पैसे की माँग को लेकर ही हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।


गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. इमरान हुसैन पुत्र जावेद अली निवासी डडवा कानूनगो  थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा।

02. फरहान उर्फ सोनू पुत्र वसीम निवासी फिरोजपुर थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।