मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा राज में 'बेलगाम महंगाई' को पूरा संरक्षण: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की कुनीतियों के चलते जनता महंगाई की मार से बुरी तरह टूट चुकी है। लोगों का घर चलाना दूभर हो गया है…

भाजपा राज में 'बेलगाम महंगाई' को पूरा संरक्षण: अखिलेश यादव
भाजपा राज में 'बेलगाम महंगाई' को पूरा संरक्षण: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की कुनीतियों के चलते जनता  महंगाई  की मार से बुरी तरह टूट चुकी है। लोगों का घर चलाना दूभर हो गया है। बाजारों में फुटकर मंहगाई निरन्तर बढ़ती जा रही है। लोगों को कहीं कोई राहत नहीं मिल रही है। खाद्य पदार्थ और अन्य जरूरी सामानों के दामों में कोई गिरावट न होने से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।


यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा राज में बेलगाम महंगाई को पूरा संरक्षण मिल रहा है। वित्तविहीन स्कूलों में छात्र-छात्राओं की फीस बढ़ाने का प्रस्ताव आ चुका है। कोविड काल में वसूली गई फीस में कोई रियायत नहीं हो रही है। बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार बिजली की समय से आपूर्ति तो नहीं कर पा रहीं है परन्तु लम्बे चैड़े बिजली बिलों को भेजने में भाजपा सरकार का कोई जवाब नहीं है।  


उन्होंने कहा, "ताजा खब़र है कि रोडवेज बसों का किराया बढ़ाने का भी प्रस्ताव विचाराधीन है। खटारा बसों से यात्री यात्रा करने को मजबूर हैं। आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। बिना सूचना बस सेवाएं निरस्त कर दी जाती है। यात्री परेशान होते है, ऑटो- टेम्पो वाले भी पीछे नहीं हैं। वे भी किराए की दरों में वृद्धि की मांग कर रहे हैं। 


उन्होंने कहा, "सरकारी दावों के बावजूद खाद्य पदार्थों के दामों में कोई गिरावट बाजार में नज़र नहीं आ रही है। वैसे भी बाजार में एक बार जिस चीज के भाव बढ़ जाएं वे बाद में भी गिरते नहीं। ग्राहक की मजबूरी है कि उसे चीजें बढ़े दामों पर खरीदनी ही है। सोयाबीन का तेल चार साल में 50 फीसदी से ज्यादा मंहगा हुआ है। घरेलू रसोई गैस के लगातार बढ़ रहे दामों से घरेलू बजट गड़बड़ा गया है। बैंक लोन पर बैंक ब्याज दरें बढ़ाते रहते हैं। घर निर्माण की सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि,''सच तो यह है कि जो भाजपा मंहगाई और भ्रष्टाचार का भ्रम फैलाकर अपना चुनावी मुद्दा बनाकर सत्ता में आई। उसी भाजपा सरकार में मंहगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। बढ़ती मंहगाई से लोगों का जीवनयापन मुश्किल हो गया है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीब की थाली से रोटी गायब होती जा रही है, अमीर और अमीर बनता जा रहा है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।