मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा के वजीरगंज में ब्लास्ट होने से 8 लोगों की मौत का मामला: डीएम ने जांच के लिए गठित की 5 सदस्यीय कमेटी, 2 दिन में मांगी रिपोर्ट

गोंडा: गोंडा के वजीरगंज में ब्लास्ट होने से 8 लोगों की मौत का मामला: गोंडा (Gonda) जिले के वजीरगंज सिलेंडर ब्लास्ट मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी ने गठित की 5 सदस्यों की एक कमेटी| TVL NEWS ने प्रमुख…

गोंडा के वजीरगंज में ब्लास्ट होने से 8 लोगों की मौत का मामला: डीएम ने जांच के लिए गठित की 5 सदस्यीय कमेटी, 2 दिन में मांगी रिपोर्ट
गोंडा के वजीरगंज में ब्लास्ट होने से 8 लोगों की मौत का मामला: डीएम ने जांच के लिए गठित की 5 सदस्यीय कमेटी, 2 दिन में मांगी रिपोर्ट — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: गोंडा के वजीरगंज में ब्लास्ट होने से 8 लोगों की मौत का मामला: गोंडा (Gonda) जिले के वजीरगंज सिलेंडर ब्लास्ट मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी ने गठित की 5 सदस्यों की एक कमेटी|  TVL NEWS ने प्रमुखता से दिखाई थी बलास्ट होने से हुए हादसे की खबर|




डीएम ने जांच के लिए गठित की 5 सदस्यों की एक कमेटी|  2 दिन के अंदर जांच पूरा करके जांच कमेटी से मांगी रिपोर्ट| जांच कमेटी में अपर जिला मजिस्ट्रेट,अपर पुलिस अधीक्षक, CMO, अधिशासी अभियंता(लो.नि.विभाग) व जनपदीय फॉरेंसिक लैब के प्रभारी है शामिल| 




घटनास्थल का निरीक्षण कर 4 बिंदुओं पर जांच करके 2 दिन के अंदर मांगी रिपोर्ट

-मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य सुसंगत दस्तावेजों के परीक्षणोपरान्त घटना कारण

-मृतकों की मृत्यु के कारण,सहित भवन के ध्वस्त होने के कारण के संबंध में मांगी सुस्पष्ट रिपोर्ट

-उक्त प्रकरण की जांच में आवश्यकतानुसार जनपद में उपलब्ध विशेषज्ञों का भी सहयोग प्राप्त कर लिया जाए

-वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के मजरे ठेठर पुरवा में 8 लोगों की से हुई थी ब्लास्ट से मौत।




उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया था। यहां वजीरगंज क्षेत्र के टिकरी गांव में सिलेंडर में ब्लास्ट से दो मकान जमींदोज हो गए। इनके मलबे में 15 लोग दब गए। जिन्हें पुलिस ने गांव वालों की मदद से बाहर निकाला। लेकिन तब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। 8 मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और 4 बच्चे हैं। 6 गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के दिए थे आदेश।




रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।