गोंडा: दहशत फैलाने के लिए अवैध असलहा का प्रदर्शन करने वाला युवक असलहा सहित गिरफ्तार
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में थाना उमरी बेगमगंज पुलिस ने असलहे का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।कल दिनांक 04.07.2021 को सोशल मीडिया पर थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के अन्…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
गोंडा: दहशत फैलाने के लिए अवैध असलहा का प्रदर्शन करने वाला युवक असलहा सहित गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में थाना उमरी बेगमगंज पुलिस ने असलहे का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।कल दिनांक 04.07.2021 को सोशल मीडिया पर थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा अवैध असलहे का प्रदर्शन करने का फोटो वायरल हुआ था। जिसमें वह व्यक्ति लोगो के बीच में बैठकर रौब जमाने के लिए असलहा का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा है।
इस फोटो के वायरल होने पर मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने तत्काल थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज को कार्यवाही कर अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने व उस अवैध असलहा को बरामद करने के लिये कड़े निर्देश दिये थे।
निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने अवैध असलहा का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त संतोष कुमार वर्मा को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम जगतपुर रोड स्थित वोडाफोन टॉवर के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
संतोष कुमार वर्मा ने लोगो के बीच में बैठकर रौब जमाने के उद्देश्य से अवैध असलहे का प्रर्दशन किया था। गिरफ्तार अभियुक्त संतोष कुमार वर्मा पुत्र पवन कुमार वर्मा निवासी मीरपुर ख्याला थाना परसपुर का रहने वाला है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 5 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।