गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने किया अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश.. 14 अदद मोटरसाईकिल व 01 अदद चेचिस सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 अदद अवैध तमंचा कारतूस भी बरामद। नगर कोतवाली पुलिस ने अंतर जनपदीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 14 मोटरसाइकिलें व एक बाइक की चेचिस सहित अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने जनपद में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए वाहन चोरी की घटनाओं में लिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गए इन्ही निर्देशों के अनुक्रम में थाना को नगर पुलिस को वाहन चोर गिरोह के 04 सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी मोटरसाईकिलों को बरामद करने में सफलता मिली है।
कडाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने पाण्डेय बगिया उपरेहितन पुरवा की झाड़ियो से विभिन्न स्थानों से चुरायी गयी 12 अदद मोटरसाईकिल व 01 अदद मोटरसाईकिल की चेचिस भी बरामद किया गया। अभियुक्तों द्वारा इन मोटरसाईकिलों को विभिन्न जनपदों के अलग-अलग स्थानों से चराकर पकडे जाने से बचने के लिए उनका नम्बर प्लेट बदल कर और उनके पुर्जे निकाल कर आर्थिक लाभ के लिए बेचना बताया है। जामातलाशी के दौरान अभियुक्त आरिफ व अरसलान के पास से 01-01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01-01 अदद जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि पकड़े गए लोगों में देहात कोतवाली के सिसऊर अंदूपुर निवासी अमरनाथ, जिगरगंज तोपखाना निवासी आरिफ, धनौली गांव निवासी रमेश गोस्वामी व न्यू कॉलोनी मेवातियान निवासी अरसलान खान उर्फ शालू शामिल हैं। ये लोग जिले के विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। उनका नंबर प्लेट बदल देते थे। मोटरसाइकिल के पुर्जे निकालकर बेचते थे। इनके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस भी बरामद किया गया है।
.गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. अमरनाथ कोरी पुत्र रामजीवन कोरी निवासी सिसौरा अन्टूपुर विशुनपुर बैरिया थाना को० देहात जनपद गोण्डा।
2. आरिफ पुत्र साबिर अली उर्फ मो0 इजहार निवासी जिगरगंज तोपखाना थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
3. रमेश गोस्वामी पुत्र देवी प्रसाद गोस्वामी निवासी धनौली थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
4. अरसलान खान उर्फ शालू पुत्र अजमत हुसैन निवासी 396 न्यू कालोनी मेवातियान थाना को नगर जनपद गोण्डा।