गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में आठवीं की स्कूली छात्रा को युवक ने दिन-दहाड़े चाकुओं से किया छलनी | गोपालगंज में स्कूल से लौट रही आठवीं कक्षा की एक छात्रा पर एक युवक ने कई बार चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया| यह घटना गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव की बताई जा रही है| घटना सीसीटीवी में कैद हुई| गंभीर हालत में लड़की को गोरखपुर रेफर किया गया|
माझा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर में स्कूल की घर आ रही आठवीं कक्षा की एक छात्रा पर मनचले ने चाकू से वार कर दिया| छात्रा जान की भीख मांगती रही, लेकिन बहशी, सनकी मनचले ने उसपर दर्जन से अधिक बार चाकू से वार कर दिया| घटना सीसीटीवी में कैद हुई|
सीसीटीवी में में दिख रहा है पढ़ाई करने के बाद 8वीं की छात्रा अपनी सहेलियों के साथ वापस पैदल ही घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी पहले से ही घात लगाकर दोस्तों के साथ खड़ा हुआ था| जैसे ही प्रतापपुर पंचायत भवन के समीप छात्रा पहुंची, तो युवक ने छात्रा को रोककर उसे पहले पीटा...दनादन थप्पड मारा , फिर चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया| जख्मी हालत में छात्रा को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया| चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए उस छात्रा को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया| घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है|
मिली जानकारी के मुताबिक घटना मांझा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर पंचायत भवन के पास की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के ही प्रतापपुर टोला सुरवनिया गांव निवासी छात्रा खुशबू मकतब विद्यालय में पढ़ाई करने के लिए गई हुई थी।
रविवार को प्रतापपुर मकतब से छुट्टी होने पर निकली आठवीं कक्षा की छात्रा को सनकी युवक ने अपने दोस्तों के साथ घेर लिया| छात्रा के साथ उसकी दो सहेलियां थीं, लेकिन चाकू को देखते ही वो भाग निकलीं| इधर, युवकों के घिरी छात्रा जान की भीख मांगती रही, लेकिन सनकी युवक चाकू से वार करता रहा| हैवान की तरह करीब सात सेकेंड में दनादन 10 बार चाकू से वार किया| लोगों के बीच से आरोपित युवक चाकू लहराते हुए भाग निकला| युवक के साथ तीन-चार दोस्त थे, जो उसके साथ भाग निकले| परिजनों के पहुंचने पर बेहोशी की हालत में छात्रा को सदर अस्पताल में पहुंचाया गया| वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है|
घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है| सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है| बताया जा रहा है,' छात्रा को हमेशा परेशान करता था आरोपी| इसको लेकर कई बार छात्रा के परिजनों द्वारा आरोपी के परिजनों से शिकायत की गई लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था|
पेट व आंत को पहुंचा नुकसान
छात्रा की इलाज करनेवाले चिकित्सक डॉ मुकेश कुमार ने कहा कि हेड इंज्यूरी होने की वजह से छात्रा को रेफर किया गया| पेट व आंत को नुकसान पहुंचने पर मेडिकल कॉलेज के सर्जरी डिपार्टमेंट में रेफर किया गया है| छात्रा के शरीर से अत्यधिक खून गिरने की वजह से उसकी हालत ठीक नहीं थी|