लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) से पहले करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी दो दिन बाद यानी आज सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर फोटो शेयर करते लिखा,'' तुलसीदास जी कह गये हैं ; “ हित अनहित पशु पक्षी हु जाना।“
अखिलेश यादव ने जिस फोटो शेयर किया है उसमे लिखा है ,''उत्तर प्रदेश: अखिलेश के करीबियों के ठिकानों पर IT के छापे:
दिल्ली से आयकर विभाग की एक कार उत्तर प्रदेश (UP Chunav 2022) आ रही हैं जिस पर लिखा हैं-on Election Duty- 'उत्तर प्रदेश चुनाव',
मोदी सरकार निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने लिखा,''तुलसीदास जी कह गये हैं ; “ हित अनहित पशु पक्षी हु जाना।“
गौर हो कि, यूपी में चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी नेताओं तथा पार्टी नेताओं के कारोबारियों के आवास तथा प्रतिष्ठानों पर शनिवार को आयकर विभाग ने शनिवार को छापामारी की थी| आयकर विभाग की टीम ने शनिवार तड़के लखनऊ, मैनपुरी, आगरा था मऊ में समाजवादी पार्टी के नेताओं के आवासों पर छापामारी की थी।
मैनपुरी के मनोज यादव, लखनऊ में गजेंद्र सिंह समेत करीब एक दर्जन लोगों के घरों की छानबीन की थी। लखनऊ में यह आयकर विभाग का छापा अंबेडकर पार्क के पास स्थित गजेंद्र सिंह के आवास पर पड़ा है। गजेंद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ओएसडी रहे हैं।