मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोरखपुर न्यूज़ : अवैध खनन पर कार्रवाई, नायब तहसीलदार से माफियाओं की धमकी

गोरखपुर में अवैध खनन पर कार्रवाई, नायब तहसीलदार से माफियाओं की धमकी, ट्रैक्टर छोड़कर भागे, गोला तहसील अन्तर्गत बड़हलगंज थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। खड़ेसरी गांव में अवैध ख…

गोरखपुर न्यूज़ : अवैध खनन पर कार्रवाई, नायब तहसीलदार से माफियाओं की धमकी
गोरखपुर न्यूज़ : अवैध खनन पर कार्रवाई, नायब तहसीलदार से माफियाओं की धमकी | फ़ोटो: TVL News


गोरखपुर में अवैध खनन पर कार्रवाई, नायब तहसीलदार से माफियाओं की धमकी, ट्रैक्टर छोड़कर भागे, गोला तहसील अन्तर्गत बड़हलगंज  थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। खड़ेसरी गांव में अवैध खनन की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार जयप्रकाश मौके पर पहुंचे। खनन माफियाओं ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उनसे बहस करने लगे।


माफिया नायब तहसीलदार से उलझने के बाद अपना ट्रैक्टर-ट्राली एक दुकान के पास छोड़कर फरार हो गए। नायब तहसीलदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक माफिया वहां से भाग चुके थे।


बड़हलगंज थाना क्षेत्र के खड़ेसरी, दुबौली और छपिया में अवैध मिट्टी खनन बड़े पैमाने पर चल रहा है। नायब तहसीलदार ने पहले भी कई बार ट्रैक्टर-ट्राली जब्त किए हैं। इसी कारण माफिया उनसे नाराज चल रहे थे।


घटना की जानकारी एसडीएम और तहसीलदार को दे दी गई है। यह घटना सोमवार की रात की है, जब एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार जयप्रकाश ने छापेमारी की थी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।