मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोरखपुर में वैक्सीनेशन सर्वे करने पहुंची आशा वर्कर की पिटाई, SP ने कहा- मामला दर्ज किया गया है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में 4 जून को एक आशा कार्यकर्ता को मनबढ़ों ने पीट दिया था। आशा कार्यकर्ता गीता सिंह जंगल डुमरी में 45 वर्ष से उपर वालों का कोविड टीकाकरण क…

गोरखपुर में वैक्सीनेशन सर्वे करने पहुंची आशा वर्कर की पिटाई, SP ने कहा- मामला दर्ज किया गया है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी
गोरखपुर में वैक्सीनेशन सर्वे करने पहुंची आशा वर्कर की पिटाई, SP ने कहा- मामला दर्ज किया गया है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी | फ़ोटो: TVL News

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में 4 जून को एक आशा कार्यकर्ता को मनबढ़ों ने पीट दिया था। आशा कार्यकर्ता गीता सिंह जंगल डुमरी में 45 वर्ष से उपर वालों का कोविड टीकाकरण का सर्वे करने पहुंची थी। इस दौरान एक परिवार के लोगों ने आशा कार्यकर्ता की पिटाई कर दी। जिसके बाद पीड़ित आशा ने आरोपी परिवार के खिलाफ पुलिस थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।



 गोरखपुर में आशा वर्कर पर हुए हमले पर नार्थ SP मनोज कुमार अवस्थी ने आज यानी मंगलवार को बताया,''गोरखपुर में 4 जून को ग्राम जंगल डुमरी नंबर 1 में आशा कार्यकर्ता के साथ वैक्सीनेशन के समय गांव की ही कुछ महिलाओं और उनके परिजनों ने वैक्सीन बाद में और पहले लगवाने को लेकर अभद्रता की| इसमें 295/21 अंडर सेक्शन 332, 353, 504, 506, 427 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी|




उत्तर प्रदेश में आशा कार्यकर्ताओं पर हमले पर मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा,''जहां घटनाएं आई हैं उसे ज़िला प्रशासन से बता दिया गया है। उनकी सुरक्षा का प्रबंध किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी के माध्यम से उनके साथ टीम गठित करके जहां भी ये हुआ है वहां कार्रवाई के लिए बोल दिया गया है |उनकी सुरक्षा हमारी ज़िम्मेदारी है। हर जगह ज़िला प्रशासन को कह दिया गया है कि कहीं भी ऐसी घटना होगी तो उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गोरखपुर में भी कार्रवाई के लिए बोला गया है|



जानकारी के मुताबिक जंगल डुमरी की आशा कार्यकर्ता गीता सिंह को जिम्मेदारी दी गई थी कि जंगल डुमरी के सभी गांवो में 45 से उपर वैक्सीनेशन न कराने वाले लोगों का सर्वे करें। इसके बाद गीता सिंह 4 जून को को दईशाह टोला में टीका न लगवाने वाले लोगों का सर्वे करने पहुंची। इस दौरान पप्पू पासवान के घर नाम नोट करने के बाद पहचान पत्र की मांग की तो परिवार के लोगों ने आशा कार्यकर्ता का रजिस्टर फाड़ दिया। साथ ही परिवार के पप्पू पासवान, दुखनि, जियनी देवी, रघुवर धनई, सरस्वती देवी,महारी और विगाणु ने मिलकर पिटाई कर दी।



पीड़ित की शिकायत पर एएनएम पहुंची तो पड़ोसियों ने उसके साथ भी अभद्रता की। साथ ही धमकी दी कि जो भी टीका लगवाने के लिए बुलाएगा उसे पीटा जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने गुलरिहा पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।