मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रदेश में 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी तथा 35 लाख नौजवानों को प्राइवेट सेक्टर में मिली नौकरी: CM योगी

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा, "गोरखपुर में1990 में जो खाद का कारखाना बंद हो गया था वह इस साल जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे…

प्रदेश में 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी तथा 35 लाख नौजवानों को प्राइवेट सेक्टर में मिली नौकरी: CM योगी
प्रदेश में 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी तथा 35 लाख नौजवानों को प्राइवेट सेक्टर में मिली नौकरी: CM योगी | फ़ोटो: TVL News

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया।  उन्होंने कहा, "गोरखपुर में1990 में जो खाद का कारखाना बंद हो गया था वह इस साल जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे पूर्वी उ. प्र. के किसानों को सस्ती खाद मिलेगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा।"




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,'वह भी सरकारें थीं जिनके एजेंडे में गांव और गरीब नहीं था। गोरखपुर में मुश्किल से 3-4 घंटे बिजली मिलती थी। इस वर्ष के अंत में हम लोग गोरखपुर में एम्स का भी लोकार्पण करने जा रहे हैं। अब तक 4 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है|




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,''प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। रोजगार सृजन, नए उद्योगों की स्थापना, 04 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी तथा प्रदेश में ₹03 लाख करोड़ के निवेश से 35 लाख नौजवानों को निजी क्षेत्र में नौकरी मिली है। इसके साथ ही स्वरोजगार के अवसर भी बढ़े हैं| उत्तर प्रदेश में बड़े-बड़े निवेश आ रहे हैं। गोरखपुर में एक नया प्लास्टिक पार्क आ रहा है। इस पार्क से 25,000 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे| 




योगी आदित्यनाथ ने कहा,''जो विकास कार्य हो रहे हैं उनकी गुणवत्ता की नियमित समीक्षा होनी चाहिए। जनप्रतिनिधि इन कार्यों का भौतिक सत्यापन करते हुए जांचें कि मानक के अनुरूप समयबद्ध ढंग से कार्य हो रहा है या नहीं| विकास कार्य में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए। कोई भी कॉन्ट्रैक्टर या अन्य व्यक्ति अगर समयबद्ध ढंग से कार्य नहीं करा रहा है तो तीन बार चेतावनी देने के बाद उस पर कार्रवाई की जाए |









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।