रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में 15 लाख की चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब के साथ 5 अभियुक्तों गिरफ्तार किया गया| रामपुर पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मिलकखानम पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम नानकारैन में गोदाम के अन्दर मुर्गी फार्म से 5 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण में कुछ अभियुक्तगण महिन्द्रा पिकअप से चण्डीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब को उतार रहे थे तथा कुछ लोग यूरिया मिलाकर शराब का निर्माण कर रहे थे। मौके से कुल 400 पेटी अंग्रेजी शराब (कीमत लगभग 15 लाख रूपये), शराब बनाने के उपकरण, फर्जी नम्बर प्लेट लगी पिकअप गाडी, 25 लीटर यूरिया मिश्रित शराब आदि सामान बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस को बताया गया कि ,हम लोग चण्डीगढ़ मार्का शराब को सस्ते दामों में खरीद कर लाये थे तथा आगामी होली एवं पंचायत चनाव के दौरान महंगे दामों में बेचकर अवैध रूप से आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकें। शराब को अधिक नशीला बनाने के लिए यूरिया मिलाकर स्वयं ही पैकिंग भी करते हैं तथा शराब का रंग आकर्षित करने के लिए रंग भी मिलाते हैं तथा बरामद महिन्द्रा पिकअप से ही शराब का परिवहन करते हैं। हमने पिकअप में फर्जी नम्बर प्लेट भी लगा रखी हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता :
1-जसपाल सिंह उर्फ सोनू (उम्र-32 वर्ष) पुत्र गुरमीत सिंह निवासी ग्राम नानकारैन थाना मिलक खानम, रामपुर
2-हरि प्रकाश (उम्र-30 वर्ष) पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम सीकमपुर थाना टाण्डा, रामपुर
3-मनोज कुमार (उम्र-32 वर्ष) पुत्र राज कुमार निवासी ग्राम खाडी खेडा थाना टाण्डा, रामपुर
4-कर्मवीर सिंह (उम्र-38 वर्ष) पुत्र नारायन सिंह निवासी ग्राम मूंढापाण्ढे थाना मूंढापाण्डे, मुरादाबाद
5-सुनील कुमार (उम्र-42 वर्ष) पुत्र तुलसी यादव निवासी नई बस्ती ज्वालानगर थाना सिविल लाइन, रामपुर
अभियुक्तों के कब्ज़े से फर्जी नम्बर प्लेट लगी महिन्द्रा पिकअप से अंग्रेजी शराब 750 ML रॉयल जनरल चण्डीगढ मार्का की 160 पेटी, अंग्रेजी शराब 375 ML रॉयल जनरल चण्डीगढ मार्का के हॉफ की 24 पेटी, अंग्रेजी शराब सुपर स्पीड विस्की चण्डीगढ मार्का के पव्वों की 175 पेटी, अंग्रेजी शराब किंगस गोल्ड स्पेशल विस्की चण्डीगढ मार्का के पव्वों की 26 पेटी, अंग्रेजी शराब 750 एमआई अन्डर वर्ल्ड विस्की चण्डीगढ मार्का की 15 पेटी बरामद हुए।
इसके अलावा प्लास्टिक की पन्नी में लगभग 04 किलो यूरिया, एक प्लास्टिक की कैन में 25 लीटर यूरिया मिश्रित शराब, एक प्लास्टिक के बोरे में अंग्रेजी शराब के खाली 98 पव्वे, 01 हाफ व 01 खाली बोतल, एक प्लास्टिक की बोतल में करीब 1.5 लीटर शराब को आकर्षित बनाने वाला रंग बरामद हुए।