मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोरखपुर में अपहरण के बाद पांचवी के छात्र की हत्या कर शव को बोरे में डालकर फेंका, बदमाशों ने मांगी थी एक करोड़ की फिरौती

गोरखपुर: गोरखपुर में रविवार को 5वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। सोमवार की शाम पोटलिया गांव के पास से पुलिस ने उसके शव को बरामद कर लिया है। अपहरणकर्ताओं ने लड़के को मारकर लाश को बोरे म…

गोरखपुर में अपहरण के बाद पांचवी के छात्र की हत्या कर शव को बोरे में डालकर फेंका, बदमाशों ने मांगी थी एक करोड़ की फिरौती
गोरखपुर में अपहरण के बाद पांचवी के छात्र की हत्या कर शव को बोरे में डालकर फेंका, बदमाशों ने मांगी थी एक करोड़ की फिरौती | फ़ोटो: TVL News

गोरखपुर: गोरखपुर में रविवार को 5वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। सोमवार की शाम पोटलिया गांव के पास से पुलिस ने उसके शव को बरामद कर लिया है। अपहरणकर्ताओं ने लड़के को मारकर लाश को बोरे में डालकर केवटहिया में नाले के पास फेक दिया। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया है। उन लोगों की निशानदेही पर शव को बरामद किया गया है।





SSP गोरखपुर सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि,पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल छत्रधारी गांव से 14 साल के लड़के को अपहरण करके 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने लड़के को मारकर लाश को बोरे में डालकर  केवटहिया में नाले के पास फेक दिया। मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है|





पिपराइच इलाके के जंगल क्षेत्र धारी टोला मिश्रौलिया से रविवार को पांचवी के छात्र बलराम गुप्त को अगवा कर एक करोड़ की फिरौती मांगी गई थी| रविवार शाम 5:00 बजे परिजनों की सूचना देने के बाद बच्चे की तलाश पिपराइच पुलिस और क्राइम ब्रांच के साथ एसटीएफ को भी लगाया गया था। मामले में जंगल दूषण से मुर्गा कारोबारी मोबाइल सिम बेचने वाले दुकानदार और एक प्रॉपर्टी डीलर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही थी।




इस बीच खबर आई 14 वर्ष के पांचवी के छात्र बलराम गुप्त को अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मिश्रौलिया निवासी महाजन गुप्ता चौराहे पर पान की दुकान चलाते हैं। उन्होंने कुछ दिन पूर्व एक जमीन बीस लाख रुपये में बेची है। उनका बेटा बलराम गुप्ता पास के ही एक प्राइवेट स्कूल में का छात्र था।अपहरण और एक करोड़ की फिरौती मांगे जाने की सूचना पर तुरंत एसपी नार्थ अरविंद पांडेय, सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा, थानेदार प्रमोद त्रिपाठी, दरोगा घनश्याम शुक्ला, एसटीएफ व क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई थी।











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।