गोरखपुर: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित ग्रुप-डी की ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने वाले संगठित सॉल्वर गैंग के 4 सदस्यो को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। यूपी एसटीएफ ने 13 सितंबर 2022 को को रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित ग्रुप-डी की ऑनलाइन परीक्षा में नकल करने वाले संगठित सॉल्वर गैंग के 4 सदस्यों को नौसढ़ क्षेत्र, गोरखपुर से गिरफ्तार किया|
सॉल्वर गैंग 5 लाख रुपये में लोगों को परीक्षा उत्तीर्ण कराने का भरोसा देते थे| पकड़ा गया सॉल्वर रंजीत कुमार गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज से लेकर चंडीगढ़ और उत्तराखंड तक जाकर दूसरों की जगह परीक्षा देता था|
पुलिस ने इन्हें किया है गिरफ्तार
1-रंजीत कुमार निवासी मोहल्ला गाड़ीखाना, पोस्ट और थाना खगौल, जनपद पटना, बिहार। वर्तमान पता मकान नंबर- TDCT रेलवे कालोनी, लखनऊ। (साल्वर)
2-अखिलेश्वर सिंह निवासी ग्राम और पोस्ट अहिरौली बघेल, थाना बनकटा, जनपद देवरिया। वर्तमान पता पादरी बाजार, गोरखपुर।
3-मिथिलेश कुमार निवासी ग्राम बहरामपुर, पोस्ट भैसहां, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर। (परीक्षार्थी)
4-रामनरेश निवासी ग्राम हीहुरा, पोस्ट मलिक मऊ चैबारा, जिला रायबरेली।
RRB Group D Recruitment 2022: सॉल्वर गैंग के सरगना समेत 6 गिरफ्तार
6 सितंबर 2022 को रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित ग्रुप डी की परीक्षा में लैब टेक्नीशियन की मदद से नकल करने वाले गिरोह के सरगना आशीष कुमार सहित 6 सदस्यो को यूपी एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने 7 सितंबर 2022 को गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।